Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। इस बार राज्य में 40 साल में पहली बार चुनाव केवल दो चरणों में होने जा रहे है। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 6 अक्टूबर को घोषणा की कि पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा, जिसका परिणाम 14 नवंबर को आएगा। बिहार का इस बार का चुनावी कार्यक्रम कई मायनों में दिलचस्प है, खासकर जिस तरह से प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों के मजबूत क्षेत्रों को विभाजित किया गया है। आइए आपको बताते है पहले और दूसरे फेज में NDA या महागठबंधन किसका है पलड़ा भारी।