Lakhisarai Chunav Result 2025 Updates: लखीसराय में BJP की शानदार जीत, विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार को हराया

Lakhisarai Chunav Result 2025 Updates: लखीसराय विधानसभा सीट से BJP के विजय कुमार सिन्हा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। लगातार वोटों की गिनती में बढ़त बनाने के कारण उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को लगभग 24940 वोटों के अंतर से हराया। सिन्हा को कुल 122408 वोट मिले।

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 8:24 PM
Story continues below Advertisement
लखीसराय में BJP की शानदार जीत, विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार को हराया

लखीसराय विधानसभा सीट से BJP के विजय कुमार सिन्हा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। लगातार वोटों की गिनती में बढ़त बनाने के कारण उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को लगभग 24940 वोटों के अंतर से हराया। सिन्हा को कुल 122408 वोट मिले। जबकि अमरेश कुमार को 97468 वोट मिले। वियज कुमार सिन्हा की इस जीत से NDA एक बार फिर बिहार में सरकार बनाएगी।

बता दें कि 2020 और 2015 के विधानसभा चुनावों में भी विजय कुमार सिन्हा ने बाजी मारी थी।

Bihar Chunav Results 2025 Live


इस बार यह सीट इसलिए भी सुखिर्यों में रही क्योंकि वोटिंग में गड़बड़ी की सूचना पर जब विजय कुमार सिन्हा एक मतदान केंद्र पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर पत्थर और गोबर फेंका गया। उनकी कार को घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 6 और 11 नवंबर को चुनाव हुए थे। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट हैं। बहुमत के लिए 122 सीट चाहिए।

लखीसराय सीट से किसने मारी बाजी! अंतिम रिजल्ट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें...

20:00 PM

लखीसराय सीट से विजय कुमार सिन्हा की बढ़त लगातार बरकरार है। वह 25054 वोट से आगे चल रहे हैं। 33वें राउंड में सिन्हा को कुल 120977 वोट मिला। जबकि कांग्रेस के अमेरेश कुमार अनीश को अभी तक 95923 वोट मिला है।

19:26 PM

लखीसराय में वियज कुमार सिन्हा का जलवा बरकरार, 32वें राउंड में भी जारी रखी है बढ़त। जबकि कांग्रेस के अमेरेश कुमार अनीश 25934 वोट से पीछे चल रहे हैं।

15:43 PM

लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा लगातार लीड कर रहे हैं। 24वें राउंड में वह 87735 वोट हासिल कर 18246 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के अमेरेश कुमार अनीश को 69489 वोट मिल रहे हैं।

15:35 PM

लखीसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की बढ़त जारी है। इस समय वह 17206 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अमेरेश कुमार अनीश बहुत देर से पीछे चल रहे हैं।

16:30 PM

19वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा को अभी तक कुल 69,862 वोट मिले हैं, और वह 15394 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश को 54,468 वोट मिले हैं।

16:23 PM

लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा 17923 वोट से आगे चल रहे हैं। उनकी यह बढ़त लगातार बनी हुई है। जिससे उनके जीतने के आसार फिर बन रहे हैं। वहीं कांग्रेस के अमरेश कुमार अभी भी पीछे हैं।

13:12 PM

लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा 10852 से आगे चल रहे हैं। अभी तक उन्हें कुल 32950 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के अमरेश कुमार पीछे चल रहे हैं।

12:27 PM

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों और 5वें राउंड के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा 6817 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:05 AM

तीसरे राउंड के बाद लखीसराय से विजय सिन्हा 1937 वोटो से आगे चल रहें हैं। रुझानों के अनुसार, उनकी लीड धीरे-धीरे मजबूत होती दिख रही है।

10:33 AM

लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा 6151 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। ताजा रुझानों में उन्हें 788 वोटों की अतिरिक्त बढ़त मिली है, जिससे उनका और पार्टी का पलड़ा और  मजबूत होता दिख रहा है।

9:49 AM

लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी नेता विजय सिन्हा ताजा रुझानों में पीछे होते दिख रहे हैं। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, मुकाबला और रोमांचक होता जा रहा है।

Bihar Elections 2025 Live Updates

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।