Manoj Tiwari: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर हुई थी। वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर हुआ था। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की तारीफों से भरा एक गाना तेजी से वायरल हुआ है। ये गाना हर किसी के जुबान पर चढ़ गया है। मनोज तिवारी का ये गाना'हां, हम बिहारी हैं जी...' लोगों को काफी लुभा रहा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी ने एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरकर लोगों का दिल जीत लिया है। तिवारी का यह गाना 'हां, हम बिहारी हैं जी' जब से सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है, तब से धूम मचा रहा है। वहीं बिहार की जनता के लिए एक भावनात्मक और गर्व से भरपूर गाना हो गया है। हां, हम बिहारी हैं जी' के बजते ही लोगों में जोश आ जाता हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर रील्स पर भी ये गाना ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने (Haan Hum Bihari Hain Ji) को मनोज तिवारी और मृदुल तिवारी (Manoj Tiwari Mridul) ने मिलकर गाया है। वहीं, इसके रिलिक्स को अतुल कुमार राय (Atul Kumar Rai) ने तैयार किया है। जबकि, म्यूजिक मुधकर आनंद (Madhukar Anand) का है। मनोज तिवारी की दमदार आवाज में लिपटे इस गीत ने लाखों दिलों को जीत लिया है। 'हां, हम बिहारी हैं जी... माटी को सोना कर दें, वाली कलाकारी है जी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है।'
'हां, हम बिहारी हैं जी...' को यूट्यूब पर लाखों करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि क्या शानदार शब्दों को एक बेहतरीन तरीके से गाया गया है। बिहार की सारी उपलब्धियों को खूबसूरती से पिरोया गया है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि सारी शिकायतें एक तरफ और ये स्वाभिमान दूसरी तरफ। ये गर्व से कहते है- 'हां हम बिहारी है जी...'
बता दें कि 'हां, हम बिहारी हैं जी...' गाने को भोजपुरी आईटी सेल यूट्यूब चैनल पर 20 अक्टूबर, 2025 को रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो को अभी तक 1,195,572 बार देखा जा चुका है।