'मेरा बाप चारा चोर है...' बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना की सड़को लगे पोस्टर, तेजस्वी के बयान से आगबबूला हुआ पूरा NDA

BJP और JDU नेताओं ने तेजस्वी के बयान को प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ‘सीधा अपमान’ करार दिया है। इस विवाद के बीच जगह-जगह NDA समर्थित पोस्टर लगाए गए हैं। पटना के मेन चौराहों पर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें लिखा है: ‘मेरा बाप चोर है, मुझे वोट दो

अपडेटेड Jun 21, 2025 पर 5:46 PM
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना की सड़को लगे पोस्टर

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक-दूसरे पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। बिहार में राजनीति तेज हो गई है, खासकर पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के बाद। इस पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, "हमें पॉकेट पीएम नहीं चाहिए।" BJP और JDU नेताओं ने तेजस्वी के बयान को प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ‘सीधा अपमान’ करार दिया है। इस विवाद के बीच जगह-जगह NDA समर्थित पोस्टर लगाए गए हैं।

पटना के मेन चौराहों पर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें लिखा है: ‘मेरा बाप चोर है, मुझे वोट दो।’ पोस्टर में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का कार्टून है, जिसमें वे भैंस पर बैठे हैं और हाथ में लालटेन लिए हुए हैं।

उधर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने कहा, "हमें पॉकेट PM और अचेत CM नहीं चाहिए।"


उन्होंने कहा कि पीएम बिहार की जनता के पॉकेट से निकले धन पर बिहार आते हैं। जनता की गाढ़ी कमाई (सरकारी पैसे) पर राजनीति करते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पॉकेट... पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए।

तेजस्वी के इस बयान के NDA के सभी दल- BJP, JDU और LJP आग बबूला हो गए। सबने एक स्वर में तेजस्वी के बयान की निंदा की।

RJD नेता के इस बयान पर बिहार के वित्त मंत्री और BJP नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि अमिताभ बच्चन की एक फिल्म है, जिसमें हाथ पर लिखा है कि मेरा बाप चोर है। तेजस्वी यादव को यही करना पड़ेगा। JDU ने भी नेता प्रतिपक्ष के संस्कार पर सवाल उठा दिया।

इसके बाद ही अगले दिन शनिवार को पटना की सड़कों और चौक चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर लग गए। लिखा था 'मेरा बाप चारा चोर है, वोट दीजिए।' एक भैंस पर लालू यादव और तेजस्वी यादव को बैठा दिखाया गया जिसमें तेजस्वी यादव के हाथ में कमान है।

'पोलिंग बूथ के CCTV फुटेज से वोटर हो सकते हैं टारगेट', राहुल गांधी की मांग को चुनाव आयोग ने बताया 'खतरनाक'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।