Mokama Result 2025 Updates: मोकामा में लहराया JDU का परचम, अनंत सिंह दर्ज की शानदार जीत

Mokama Result 2025 Updates: पटना जिले की हाई-प्रोफाइल मोकामा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD प्रत्याशी वीना देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनंत सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे।

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 7:00 PM
Story continues below Advertisement
Mokama Result 2025 Updates: मोकामा में लहराया JDU का परचम, अनंत सिंह दर्ज की शानदार जीत

पटना जिले की हाई-प्रोफाइल मोकामा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD प्रत्याशी वीना देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनंत सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे और अंत तक यह बढ़त मजबूत होती चली गई।

बता दें कि मोकामा विधानसभा सीट से AAP के डॉ. राजेश कुमार, JSP के प्रियदर्शी पीयूष और निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार भी चुनावी मैदान में थे।

2020 में इस सीट से अनंत कुमार सिंह RJD से जीते थे। 2015 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 2010 में भी अनंत कुमार सिंह जीते थे लेकिन उस वक्त वह JD(U) से लड़े थे। 2022 के बाई पोल्स में RJD की नीलम देवी जीती थीं।


Bihar Chunav Seats Results 2025 Live

दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा सीट सुर्खियों में है। अनंत सिंह इस मामले में 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए हैं। लेकिन उनके सपोर्टर्स का जोश कम नहीं हुआ है। अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास (माल रोड) पर रंगीन पंडाल नतीजों से पहले ही सज चुके हैं। सपोर्टर्स का कहना है कि करीब 50 हजार लोगों के लिए भोज की तैयारी चल रही है।

मोकामा सीट से किसने मारी बाजी! अंतिम रिजल्ट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें...

14:17 PM

मोकामा विधानसभा सीट से JDU प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह की जीत। उन्होंने RJD की वीणा देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया।

14:10 PM

मोकामा से JDU के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 22988 से लगातार आगे चल रहे हैं। और वो मजबूती से RJD की वीणा देवी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

13:00 PM

मोकामा से अंनत सिह 16726 वोटो से आगे चल रहे हैं। लगातार बढ़ती लीड से उनका पक्ष मजबूत होता दिख रहा है।

10:41 AM

मोकामा विधानसभा से JDU प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह 22345 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। ताजा राउंड में उन्हें 7993 वोटों की अतिरिक्त बढ़त मिली है। वहीं, वीणा देवी को अभी तक 14352 वोट मिले हैं।

10:10 AM

मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्‍याशी अनंत कुमार सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी और RJD उम्‍मीदवार वीणा देवी से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही अनंत कुमार सिंह बड़े अंतर से आगे दिख रहे हैं। बता दें कि पोस्‍टल बैलेट के बाद अब ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

9:22 AM

पटना जिले के मोकामा विधानसभा सीट से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह 2716 वोट से आगे चल रहे हैं।

9:20 AM

पटना जिले के ताजा रुझान में मोकामा से JDU के अनंत सिंह आगे।

Bihar Elections 2025 Live Updates

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।