Nitish Kumar’s Oath Ceremony: 20 नवंबर को गांधी मैदान में PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि, NDA के शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्रियों का लगेगा जमावड़ा

Bihar Chief Minister Oath Ceremony: हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में NDA ने 243 सदस्यों वाली विधानसभा की 202 सीटें हासिल कीं। भाजपा ने 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की, जिसके बाद JD(U) 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी रही

अपडेटेड Nov 18, 2025 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में NDA की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का एक बड़ा जमावड़ा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर सुरक्षा और अन्य तैयारियां सोमवार से ही शुरू हो गई हैं।

प्रधानमंत्री के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा शामिल हैं। इन शीर्ष नेताओं की उपस्थिति बिहार में भाजपा की मजबूत स्थिति को दिखाएगी। नौ बार मुख्यमंत्री पद पर रह चुके नीतीश कुमार अब दसवीं बार शपथ लेंगे। यह बिहार के राजनीतिक इतिहास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

BJP और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का होगा जमावड़ा


नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का एक बड़ा दल भी भाग लेगा। यह समारोह NDA की एकता और राष्ट्रीय स्तर पर उसकी ताकत को प्रदर्शित करेगा। प्रमुख नामों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है।

आपको बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में NDA ने 243 सदस्यों वाली विधानसभा की 200 से अधिक सीटें हासिल कीं। भाजपा ने 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की, जिसके बाद JD(U) 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी रही। इस चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की हालत खराब रही और सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट गया। तेजस्वी यादव की पार्टी RJD जो पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, इस चुनाव में केवल 25 सीटें ही जीत पाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।