'नीतीश कुमार ही होंगे CM, NDA को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी' बिहार चुनाव पर राजनाथ सिंह का बड़ा दावा

Network 18 ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, "जनता की प्रतिक्रिया से हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे और दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकते हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे और चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 9:14 PM
Story continues below Advertisement
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छठ मइया' और 'PM मोदी वोट के लिए स्टेज पर नाचेंगे' जैसे बयानों को अनुचित बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि NDA को बिहार में 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी गुरुवार को पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।

Network 18 ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, "जनता की प्रतिक्रिया से हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे और दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकते हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे और चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है।"

जब उनसे पूछा गया कि पहले चरण में महिलाओं की लंबी कतारें क्या चुनाव परिणाम आपके पक्ष में जाने का संकेत है, सिंह ने कहा कि वे महसूस करते हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति हमेशा नीतीश शासन में कांग्रेस-RJD शासन की तुलना में बेहतर रही है।


केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छठ मइया' और 'PM मोदी वोट के लिए स्टेज पर नाचेंगे' जैसे बयानों को अनुचित बताया। उन्होंने कहा, "पीएम ने कभी जनता को गुमराह नहीं किया। उन्होंने हमेशा तथ्यों को पेश करके उनका समर्थन हासिल किया है।"

प्रशांत किशोर की एंट्री पर क्या बोले राजनाथ सिंह?

प्रशांत किशोर के बिहार की राजनीति में प्रवेश के बारे में बोलते हुए, सिंह ने कहा कि जन सुराज को एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, "प्रशांत किशोर एक छोटा फैक्टर हैं और इस पर विचार करने की जरूरत ही नहीं है। लोग जानते हैं कि कौन वोट काटने के लिए लड़ रहा है और कौन सरकार बनाने के लिए खड़ा है। किशोर की पार्टी शायद एक भी सीट नहीं जीतेगी।"

सिंह ने यह भी कहा कि RJD नेता तेजस्वी यादव का हर एक परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा "व्यवहारिक नहीं" है।

उन्होंने कहा, "हमने भी नौकरियां प्रदान करने की बात की थी, लेकिन सरकारी नौकरियों की नहीं। हम लोगों को सशक्त बनाना चाहते हैं, ताकि वे अपनी आजीविका कमा सकें। हम झूठे वादों से लोगों को गुमराह नहीं करना चाहते।"

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार चुनाव के बाद पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन करेगी।

सिंह ने यह भी साफ किया कि BJP अध्यक्ष के चयन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने कहा, "RDS कभी भी BJP के राजनीतिक काम में हस्तक्षेप नहीं करता। मैं बचपन से संघ से जुड़ा हूं। देशभक्ति संघ के माध्यम से ही सिखाई जाती है।"

'राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम की बात की, लेकिन एक छोटा पटाखा भी नहीं फोड़ पाए', 'वोट चोरी' के दावों पर बोले राजनाथ सिंह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।