Patna All Seats Result Updates: पटना की इतनी सीटों पर NDA का जलवा, RJD को कई सीट पर मिला झटका... जानिए किसने-किस सीट से जीत की हासिल?
Patna All Seats Result Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पटना जिले की सभी 14 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। कई सीटों पर बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की, तो कुछ पर महागठबंधन को करारा झटका लगा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पटना जिले की सभी 14 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार भी बीजेपी ने जिले में अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि महागठबंधन को कई सीटों पर करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। दानापुर से लेकर दीघा और पटना साहिब से लेकर कुम्हरार तक, बीजेपी ने कई सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है।
किसने कितने वोटों से जीत हासिल की?
दानापुर सीट से बीजेपी के राम कृपाल यादव ने RJD के रीतलाल यादव को 29,133 वोटों से हराया। वहीं बाढ़ में सियाराम सिंह ने कर्णवीर सिंह यादव को 24,813 वोटों से मात दी। दीघा सीट पर संजीव चौरसिया ने CPI-ML की दिव्या गौतम को 59,079 वोटों से हराकर फिर से अपनी पकड़ साबित की। बांकीपुर में नितिन नवीन ने RJD की रेखा कुमार गुप्ता को 51,936 वोटों से हराया, जबकि कुम्हरार में संजय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस के इंद्रदीप चंद्रवंशी को 47,524 वोटों से हराया।
पटना साहिब सीट पर बीजेपी ने लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की। रत्नेश कुशवाहा ने कांग्रेस के शशांत शेखर को 38,900 वोटों से हराया। फतुहा में RJD के रामानंद यादव ने लोजपा (रामविलास) की रुपा कुमारी को 7,992 वोटों से हराकर महागठबंधन को राहत दी। वहीं पालीगंज में संदीप सौरभ ने 6,581 वोटों से जीत दर्ज की।
मसौढ़ी, मनेर, फुलवारी, बिक्रम और मोकामा जैसी सीटों पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की, जिससे उन्हें कुछ हद तक संतुलन मिला। हालांकि जिले की कुल 14 सीटों में से अधिकांश पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने कब्जा जमाया है।
इन नतीजों से साफ है कि पटना जिले में बीजेपी का जनाधार बरकरार है और संगठनात्मक मजबूती के साथ उन्होंने एक बार फिर से सियासी बढ़त हासिल की है।
पटना की 14 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची (2025)
1-पटना साहिब सीट से कांग्रेस के शशांत शेखर, बीजेपी के रत्नेश कुमार, जनसुराज की विनीता मिश्रा और बसपा के रंधीर कुमार मैदान में हैं।
2- बांकीपुर से बीजेपी के नितिन नबीन, आरजेडी की रेखा कुमारी, जनसुराज की वंदना कुमारी और आप के पंकज कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
3- कुम्हरार में जनसुराज के कृष्ण चंद्र सिन्हा, कांग्रेस के इंद्रदीप चंद्रवंशी, बीजेपी के संजय कुमार और आप के बबलू कुमार आमने-सामने हैं।
4- दानापुर में बीजेपी के रामकृपाल यादव और आरजेडी के रीतलाल राय के बीच सीधा मुकाबला है।
5- दीघा सीट पर सीपीआई-एमएल की दिव्या गौतम, बीजेपी के संजीव चौरसिया, जनसुराज के रीतेश रंजन सिंह और बसपा के प्रभाकर सिंह चुनावी मैदान में हैं।
6- मनेर से लोजपा-आर के जितेंद्र यादव, आरजेडी के भाई वीरेंद्र और जनसुराज के संदीप सिंह उम्मीदवार हैं।
7- फुलवारी (एससी) सीट पर जदयू के श्याम रजक, सीपीआई-एमएल के गोपाल रवि दास, आप के अरुण रजक और जनसुराज के शशि कांत प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं।
8- फतुहा में आरजेडी के रामानंद यादव, लोजपा-आर की रूपा कुमारी और जनसुराज के राजू कुमार मैदान में हैं।
9- बख्तियारपुर से लोजपा-आर के अरुण कुमार, आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार, जनसुराज के बाल्मीकि सिंह, आप के अरुण ठाकुर और बसपा के दीपक भाई पटेल उम्मीदवार हैं।
10- बाढ़ सीट पर बीजेपी के सियाराम सिंह, आरजेडी के कर्णवीर यादव, जनसुराज के महेश प्रसाद सिंह और आप के मधुकर चुनाव लड़ रहे हैं।
11- मोकामा में जदयू के अनंत सिंह, आरजेडी की वीणा देवी, जनसुराज के प्रियदर्शी पीयूष और आप के राजेश रत्नाकर मैदान में हैं।
12- मसौढ़ी (एससी) सीट से जदयू के अरुण मांझी, आरजेडी की रेखा देवी, जनसुराज के राजेश्वर मांझी और बसपा के मनोज कुमार चुनावी समर में हैं।
13- पालीगंज में सीपीआई-एमएल के संदीप सौरभ, लोजपा-आर के सुनील कुमार, जनसुराज के श्याम नंदन शर्मा, आप के शिवनाथ कुमार और बसपा के सुशांत उम्मीदवार हैं।
14- वहीं बिक्रम सीट से बीजेपी के सिद्धार्थ सौरव, कांग्रेस के अनिल कुमार, जनसुराज के मंटू कुमार और बसपा के राम प्रवेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
06:40 PM
पटना साहिब में BJP की हैट्रिक
पटना साहिब सीट पर बीजेपी ने लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है। पार्टी उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा ने कांग्रेस के शशांत शेखर को 38,900 वोटों से हराया। रत्नेश को 1,30,366 वोट मिले, जबकि शशांत को 91,466 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
कुम्हरार में BJP ने तोड़े सारे अनुमान
कुम्हरार सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। संजय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस के इंद्रदीप चंद्रवंशी को 47,524 वोटों के बड़े अंतर से हराया। संजय को 1,00,485 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 52,961 वोट मिले।
दीघा में संजीव चौरसिया का जलवा बरकरार
दीघा सीट से बीजेपी के संजीव चौरसिया ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने CPI-ML की दिव्या गौतम को 59,079 वोटों से हराया। संजीव को मिले 1,11,001 वोट, जबकि दिव्या को सिर्फ 51,922 वोट मिले।
6:00 PM
बाढ़ सीट पर बीजेपी ने हासिल की जीत
बाढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के सियाराम सिंह ने 24,813 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। RJD के कर्णवीर सिंह यादव को 74,633 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।
05:16 PM
फतुहा में RJD के रामानंद यादव ने कड़ी टक्कर के बीच 7,992 वोटों से जीत दर्ज की। LJP (रामविलास) की रुपा कुमारी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी, लेकिन सीट बड़ी मुश्किल से आरजेडी के हाथ में रही।
बांकीपुर से बीजेपी के नितिन नवीन ने 51,936 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यह उनकी लगातार पांचवीं जीत है, जिससे उन्होंने सीट पर अपना दबदबा और मजबूत कर लिया।
05:02 PM
बख्तियारपुर सीट से लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। एनडीए खेमे में इस जीत से जश्न का माहौल है।
मसौढ़ी सीट पर जेडीयू ने बाजी मारी है। पार्टी प्रत्याशी ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर सीट पर कब्जा जमाया।
पालीगंज से संदीप सौरभ ने 6,581 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी।
मनेर सीट पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर आरजेडी गठबंधन को बड़ी राहत मिली है।
04:40 PM
दानापुर सीट पर रामकृपाल यादव ने रचा इतिहास
पटना के दानापुर सीट से बीजेपी के रामकृपाल यादव ने रीतलाल यादव को 28,978 वोटों से हराया। लालू यादव के करीबी माने जाने वाले रीतलाल की हार RJD के लिए बड़ा झटका साबित हुई।
04:06 PM
बिक्रम में सिद्धार्थ सौरव की जीत, तीसरी बार बने विधायक
बिक्रम विधानसभा सीट से बीजेपी के सिद्धार्थ सौरव ने 1,01,189 वोट हासिल कर कांग्रेस के अनिल कुमार को 5,601 वोटों से हराया। इस जीत के साथ सिद्धार्थ सौरव तीसरी बार बिक्रम के विधायक बने हैं।
03:43 PM
बिक्रम सीट पर सिर्फ 2 राउंड की काउंटिंग बाकी
पटना के बिक्रम सीट पर 2 राउंड की काउंटिंग बाकी है और बीजेपी के सिद्धार्थ आगे चल रहे हैं...कांग्रेस के अनिल कुमार से हो रही कांटे की टक्कर।
03:06 PM
दानापुर में रामकृपाल यादव की धमाकेदार बढ़त
26वें राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने 1,05,433 वोटों के साथ 24,308 की बढ़त बना ली है। रुझानों में उनकी स्थिति बेहद मजबूत है और सीट पर बीजेपी का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
02:20 PM
मोकामा में अनंत सिंह की धमाकेदार जीत, JDU का परचम लहराया
JDU के अनंत कुमार सिंह ने मोकामा सीट से शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराकर सीट पर कब्जा जमाया है।
02:05 PM
फतुहा में डॉ. रामानंद की बढ़त कायम
पटना की फतुहा सीट से RJD के डॉ. रामानंद यादव 14वें राउंड तक 50,675 वोटों के साथ 6,474 की बढ़त बनाए हुए हैं। मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और रुझानों में वे लगातार आगे चल रहे हैं।
1:49 PM
पटना साहिब में BJP की धमक
पटना साहिब सीट पर BJP के रत्नेश कुमार 74,662 वोटों के साथ 17,927 की बढ़त पर हैं, जनता का समर्थन उनके पक्ष में साफ दिख रहा है।
1:08 PM
पटना की सभी 14 विधानसभा सीटों पर कौन है आगे?
मोकामा – JDU के अनंत कुमार सिंह ने 16,726 वोटों की बढ़त बना ली है।
बाढ़ – बीजेपी के सियाराम सिंह 7,912 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बख्तियारपुर – RJD के अनिरुद्ध कुमार 596 वोटों से मामूली बढ़त पर हैं।
दीघा – BJP के संजीव चौरसिया ने 30,598 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है।
बांकीपुर – बीजेपी के नितिन नविन 26,950 वोटों से आगे हैं।
कुम्हरार – बीजेपी के संजय कुमार 31,686 वोटों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में हैं।
पटना साहिब – बीजेपी की रत्नेश कुमारी 12,785 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
फतुहा – LJP(R) की रूपा कुमारी 1,830 वोटों से आगे चल रही हैं।
दानापुर – बीजेपी के रामकृपाल यादव 3,399 वोटों से बढ़त पर हैं।
मनेर – RJD के भाई बीरेंद्र ने 21,840 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है।
फुलवारी – CPI(ML) के गोपाल रविदास 3,580 वोटों से आगे हैं।
मसौढ़ी – जदयू के अरुण मांझी 3,630 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
पालीगंज – CPI(ML) के संदीप सौरभ 4,308 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बिक्रम – बीजेपी के सिद्धार्थ सौरभ 701 वोटों से मामूली बढ़त पर हैं।
12:45 PM
दीघा में संजीव की धमाकेदार बढ़त
पटना की दीघा सीट से BJP के संजीव चौरसिया ने 16वें राउंड तक 29,782 वोटों की बढ़त बना ली है। रुझानों में उनकी स्थिति बेहद मजबूत दिख रही है।
12:10 PM
पालीगंज में संदीप की बढ़त
पटना की पालीगंज सीट से CPI(ML) के संदीप सौरव ने 27,783 वोटों के साथ 4,844 की बढ़त बना ली है। वे लगातार आगे चल रहे हैं।
11:53 AM
मोकामा में अनंत सिंह न मारी बाजी
पटना की मोकामा सीट से JDU के अनंत कुमार सिंह 12वें राउंड तक 45,386 वोटों के साथ 14,480 की बढ़त बनाए हुए हैं। वे लगातार बढ़त को और मजबूत कर रहे हैं।
11:39 AM
बांकीपुर में नितिन की बढ़त
पटना की बांकीपुर सीट से BJP के नितिन नबीन ने 9वें राउंड में 28,432 वोटों के साथ 16,940 की बढ़त बना ली है। वे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
11:10 AM
मोकामा में अनंत की बढ़त
8वें राउंड की गिनती के बाद JDU के अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर 11,276 वोटों की बढ़त बना ली है। वे लगातार अपनी स्थिति मजबूत करते जा रहे हैं।
10:55 AM
रत्नेश कुमार की बढ़त जारी
पटना साहिब सीट से BJP के रत्नेश कुमार ने 21,114 वोटों के साथ 1,231 वोटों की बढ़त बना ली है। रुझान उनके पक्ष में जाते दिख रहे हैं।
10:39 AM
सिद्धार्थ सौरव ने बदली तस्वीर!
पटना के ब्रिकम विधानसभा सीट से शुरुआती राउंड्स में पीछे चल रहे BJP प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरव ने अब 29,504 वोटों के साथ 3,483 की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने जोरदार वापसी की है।
10:17 AM
अनंत सिंह की बढ़त बरकरार
मोकामा सीट से JDU के अनंत सिंह ने 15,034 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती राउंड्स से ही वे आगे चल रहे हैं और रुझान उनके पक्ष में हैं।
10:04 AM
बाढ़ सीट पर कौन-किससे आगे?
पटना के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से BJP के सियाराम सिंह 2662 वोट से आगे चल रहे हैं।
9:44 AM
श्याम रजक ने बनाया रिकॉर्ड!
पटना के फुलवारी विधानसभा सीट से JDU के श्याम रजक 8637 वोटों से आगे चल रहे हैं।
9:35 AM
पटना के इन सीटों पर कौन करेगा जीत का ताज हासिल?
दानापुर:
दानापुर में RJD के रीतलाल यादव ने बढ़त बना ली है। वे लगातार वोटों में इजाफा कर रहे हैं और रुझान उनके पक्ष में हैं।
मनेर:
मनेर सीट से RJD के भाई वीरेंद्र आगे चल रहे हैं। वे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए हैं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
फुलवारी:
फुलवारी सीट पर JDU के श्याम रजक ने शुरुआती बढ़त हासिल की है। वे धीरे-धीरे अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहे हैं।
मसौढ़ी:
मसौढ़ी से JDU के अरुण मांझी आगे चल रहे हैं। रुझानों में वे अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं और बढ़त बनाए हुए हैं।
बिक्रम:
बिक्रम सीट पर कांग्रेस के अनिल कुमार ने बढ़त बना ली है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं और मुकाबला रोचक बना हुआ है।
9:28 AM
पटना जिले की सभी सीटों के ताजा रुझानों के अनुसार इन सीटों पर बढ़त कुछ इस प्रकार है:
मोकामा:
मोकामा सीट से JDU के अनंत सिंह ने शुरुआती बढ़त बना ली है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं और रुझान उनके पक्ष में हैं।
बख्तियारपुर:
बख्तियारपुर में LJP के अरुण कुमार ने बढ़त बना ली है। यहां मुकाबला कड़ा है लेकिन अरुण कुमार फिलहाल आगे हैं।
बांकीपुर:
बांकीपुर सीट पर BJP के नितिन नवीन ने मजबूत स्थिति बना रखी है। वे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और समर्थकों में उत्साह है।
कुम्हरार:
कुम्हरार से BJP के संजय कुमार आगे चल रहे हैं। शुरुआती राउंड्स में ही उन्होंने बढ़त बना ली है।
पटना साहिब:
पटना साहिब सीट से BJP के रत्नेश कुमार ने बढ़त बना ली है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से अच्छी खासी दूरी बनाए हुए हैं।
9:21AM
मोकामा में किसकी होगी जीत?
लगातार हो रही गिनती के अनुसार पटना के मोकामा विधानसभा सीट से JDU के अनंत सिंह 2716 वोटों से आगे चल रहे हैं।
9:19 AM
दीघा विधानसभी सीट
पटना के दीघा विधानसभी सीट से बीजेपी के संजीव चौरसिया आगे चल रहे हैं।