Bihar CM Shapath Grahan Date: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिले बंपर जनादेश के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पटना में जोरों पर है। माना जा रहा है कि 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक बुलाई हैं। इस बैठक के बाद CM इस्तीफा देंगे। शपथ ग्रहण समारोह के चलते सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पटना के गांधी मैदान को सील कर दिया है। 17 नवंबर से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
