राघोपुर विधानसभा सीट से RJD के तेजस्वी यादव ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सतीश कुमार को लगभग 4532 वोटों के अंतर से हराया। तेजस्वी को कुल 118597 वोट मिले। जबकि सतीश कुमार को 104065 वोट मिले। तेजस्वी की इस जीत ने महागठबंधन को बड़ा झटका देने के साथ-साथ क्षेत्र में उनका दबदबा फिर से साबित कर दिया। शुरुआती रुझानों से ही उनकी मजबूत बढ़त साफ दिख रही थी।
बता दें कि बिहार विधानसभा के सदस्यों की संख्या 243 है। बहुमत के लिए 122 सीट चाहिए। मतगणना शुक्रवार को राज्य के सभी 38 जिलों में 46 केंद्रों पर की जा रही है। वोटिंग में इस्तेमाल हुई EVM और वीवीपैट मशीनों को दो-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। चुनाव बाद के सभी सर्वेक्षणों में एनडीए जीतती हुई नजर आ रही है। वहीं महागठबंधन को भरोसा है कि इस बार राज्य में उनकी सरकार बनेगी।
राघोपुर विधानसभा सीट की बात करें तो इस पर BJP से सतीश कुमार यादव, RJD से तेजस्वी यादव, AAP से राजू कुमार, JJD से प्रेम कुमार और NCP से अनिल सिंह समेत कुछ और कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा है। 2020 के चुनाव में यहां से तेजस्वी यादव जीते थे। उनके पिता लालू प्रसाद यादव इस सीट से 2 बार और मां राबड़ी देवी 3 बार जीते हैं। दोनों ने इस सीट से मुख्यमंत्री पद संभाला।
तेजस्वी यादव भी 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में राघोपुर सीट जीत चुके हैं और इस सीट पर रहते हुए उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता रहे हैं। तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से चुनाव लड़ा है। राघोपुर और महुआ सीट दोनों वैशाली जिले के तहत आती हैं। तेज प्रताप जनशक्ति जनता दल यानि कि जेजेडी के अध्यक्ष हैं।
राघोपुर सीट से किसने मारी बाजी! अंतिम रिजल्ट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें...
17:06 PM
राघोपुर से तेजस्वी यादव की जीत,लगभग 13 हजार वोट से भाजपा के सतीश कुमार को हराया। तेजस्वी यादव ने कुल
16:38 PM
तेजस्वी यादव ने बढ़त बरकरार रखते हुए 24वें राउंड में 10276 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक कुल 97345 मिले हैं। जबकि भाजपा के सतीश कुमार 87069 प्राप्त कर अभी भी पीछे चल रहे हैं।
16:26 PM
22वें राउंड में राजद नेता तेजस्वी यादव 8523 वोट से आगे चल रहे हैं। तेजस्वी की यह बढ़त उनके और उनके पार्टी के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है। जबकि भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार अभी पीछे चल रहे हैं।
16:15 PM
21वें राउंड में तेजस्वी यादव 4937 वोट से लीड कर रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार लगातार आगे रहने के बावजूद अब पीछे चल रहे हैं।
16:08 PM
बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। 19वें राउंड में राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव 1186 वोट से आगे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार पीछे चल रहे हैं।
15:17 PM
12वें राउंड में राघोपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 4570 से बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं।
13:38 PM
9वें राउंड में राघोपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार 2288 वोट से आगे चल रहे हैं। जिस वजह से उनका पलड़ा भारी दिख रहा है। जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव को पीछे चल रहे हैं।
12:52 PM
राघोपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार की 343 वोटों से बढ़त। राजद नेता तेजस्वी यादव को मिल रही है कड़ी टक्कर।
12:32 PM
6/30 राउंड की गिनती के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से 219 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार पीछे चल रहे हैं।
11:17 AM
राघोपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार 1273 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि तेजस्वी यादव को इस समय कड़ा मुकाबला झेलना पड़ रहा है।
10:52 AM
राघोपुर विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव 8387 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। ताजा राउंड में उन्हें 916 वोटों की अतिरिक्त बढ़त मिली है। वहीं, BJP प्रत्याशी सतीश कुमार 7471 वोट प्राप्त कर फिलहाल पीछे चल रहे हैं।
9:42AM
राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।