Raghunathpur Chunav Result 2025 Updates: रघुनाथपुर सीट पर 9 हजार वोट के अंतर से जीते ओसामा शहाब

Raghunathpur Chunav Result 2025 Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज आने वाले हैं। राज्य की सि‍वान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है, जिस पर पूरे देश की नज़र बनीं हुई हैं। बाहुबली नेता दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब मैदान में हैं।

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 6:10 PM
Story continues below Advertisement
रघुनाथपुर से जीते शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब

Raghunathpur Result Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मे सिवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजरें बनीं हुई हैं। ये सीट इस चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मुकाबलों में से एक है। रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर इस बार 61.45 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इस सीट बिहार की जनता ही नहीं बल्कि पूरे देश की नजर हैं। रघुनाथपुर सीट पर बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब मैदान में हैं, जिस कारण हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। रघुनाथपुर विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे मतदान होना शुरू हो गया था।

रघुनाथपुर सीट पर पिछले दो बार से आरजेडी का कब्जा रहा है। इस सीट पर हरिशंकर यादव ने 2020 में लोजपा के उम्मीदवार को काफी बड़े अंतर से करारी हार दी थी। इस बार आरजेडी ने निवर्तमान विधायक हरिशंकर यादव की जगह शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट दिया गया है। राजनीति धुरंधरों का कहना है कि आरजेडी ने बड़ा दांव खेला है। वहीं जेडीयू ने विकास कुमार सिंह उर्फ 'जीशु सिंह' को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। जबकि जन सुराज ने राहुल कीर्ति सिंह के नाम पर दांव खेला है।

बता दें कि रघुनाथपुर सीट पर मुस्लिम वोटर 23 फीसद से अधिक हैं। दबकि यादव 12 प्रतिशत और राजपूत 10 प्रतिशत ही हैं। वहीं ब्राह्मण, दलित और अतिपिछड़ी जातियां भी अहम भूमिका में हैं। ओसामा शहाब को पारंपरिक 'माई' समीकरण यानी मुस्लिम-यादव के वोट का फायदा मिल सकता है।


06:15

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब ने दर्ज की जीत

24वें राउंड में ओसामा शहाब 9453 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 86068 वोट मिले हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को 76613 वोट मिले हैं।

04:30

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब चल रहे आगे

17वें राउंड में ओसामा शहाब 16144 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 70229 वोट मिले हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को 54085 वोट मिले हैं।

03:35

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब की जीत लगभग तय

14वें राउंड में ओसामा शहाब 18725 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 62587 वोट मिले हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को 43862 वोट मिले हैं।

14:20

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब की जीत लगभग तय

11वें राउंड में ओसामा शहाब 16117 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 51052वोट मिले हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को 34935 वोट मिले हैं।

01:40

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब आगे

8वें राउंड में ओसामा शहाब 12120 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 38051 वोट मिले हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को 25931 वोट मिले हैं।

01:00

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब पर बरस रहे वोट

सातवें राउंड में ओसामा शहाब 9236 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 32785 वोट मिले हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को 23549 वोट मिले हैं।

12:11

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब 5139 वोट से आगे

5 राउंड की काउंटिंग के बाद  6वें दौर में ओसामा शहाब 5139 वोटों से आगे चल रहे हैं। शहाब को अब तक 26814 वोट मिल चुके हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को 21675 वोट मिले हैं।

11:32

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब 3478 वोट से आगे

तीन राउंड की काउंटिंग के बाद 4 दौर में ओसामा शहाब 3478 वोटों से आगे चल रहे हैं। शहाब को अब तक 17844 वोट मिल चुके हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को 14366 वोट मिले हैं।

10:57

रघुनाथपुर में आरजेडी हुई पीछे

रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब 45 वोट से पीछे हो गए हैं। उन्हें दो राउंड की काउंटिंग में अब तक 7491 वोट मिले हैं। वहीं विकास कुमार सिंह को अब तक 7536 वोट मिले हैं।

10:35

रघुनाथपुर में आरजेडी का जलवा

रघुनाथपुर में राजद यानी आरजेडी के ओसामा शहाब शुरुवात से ही आगे चल रहे हैं। इस सीट पर अभी शुरुआती वोटों की गिनती जारी है।

08:30

रघुनाथपुर में ओसामा शहाब रघुनाथपुर से आगे

शुरुआती रुझानों में बिहार की हाईप्रोफाइल सीट रघुनाथपुर में आरजेडी के ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025 Live: नीतीश चाहें फिर एक मौका, तेजस्वी मारना चाहते हैं चौका, NDA 52 सीटों पर आगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।