Get App

Tejashwi Yadav: बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव! पटना में भाषण के दौरान मंच पर गिरा ड्रोन, Video

Bihar News: तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन’ में भाषण दे रहे थे तभी मंच पर एक ड्रोन गिर गया। इस घटना से तेजस्वी यादव को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 29, 2025 पर 6:06 PM
Tejashwi Yadav: बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव! पटना में भाषण के दौरान मंच पर गिरा ड्रोन, Video
घटना के बाद भी उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और बड़ी संख्या में उन्हें सुनने आए लोगों का धन्यवाद किया

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेशभर में दौरा कर रहे हैं। वो अलग-अलग समुदायों और संगठनों से मिल रहे है। इसी कड़ी में वो आज पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंच पर उनके भाषण के दौरान एक ड्रोन पोडियम से टकरा कर गिर गया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। दरअसल तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन’ में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ। हालांकि, घटना के बाद भी उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और बड़ी संख्या में उन्हें सुनने आए लोगों का धन्यवाद किया। इस घटना से तेजस्वी यादव को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

इससे पहले दिन में, तेजस्वी यादव ने वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में भी बात की, जहां उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो बिहार को ऐसी सरकार देगी जहां शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आय, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई हो।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम बिहार को ऐसी सरकार देना चाहते हैं जहां शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आय, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई हो। आज, न तो सुनवाई है और न ही कार्रवाई। आज, आप कहीं भी जाकर देख सकते हैं कि भारी भ्रष्टाचार है। नीतीश कुमार जंगल राज की बात करते हैं, लेकिन ऐसे अपराधियों को पैरोल देते हैं जो अपने घर में एके-47 रखते हैं। आज, बिहार में न तो न्याय है और न ही विकास। हम हमेशा राज्य की जनता के साथ खड़े रहे हैं'।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें