Get App

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ही होंगे नेता प्रतिपक्ष, RJD की समीक्षा बैठक में लालू यादव का बड़ा फैसला

Tejashwi Yadav : बता दें कि विधानसभा में विपक्ष के नेता की मान्यता पाने के लिए किसी पार्टी के पास कुल सीटों का कम से कम 10% होना जरूरी है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में यह संख्या 25 बनती है, और हाल ही में हुए चुनाव में राजद ने ठीक 25 सीटें जीती थीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2025 पर 5:27 PM
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ही होंगे नेता प्रतिपक्ष, RJD की समीक्षा बैठक में लालू यादव का बड़ा फैसला
राजद नेता तेजस्वी यादव को सोमवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया।

राजद नेता तेजस्वी यादव को सोमवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया। सोमवार को पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर आरजेडी की समीक्षा बैठक बुलाई गयी थी। राजद (RJD) की समीक्षा बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। जानकारी के मुताबिक बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव आगे भी नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे।

बता दें कि विधानसभा में विपक्ष के नेता की मान्यता पाने के लिए किसी पार्टी के पास कुल सीटों का कम से कम 10% होना जरूरी है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में यह संख्या 25 बनती है, और हाल ही में हुए चुनाव में राजद ने ठीक 25 सीटें जीती थीं। शुरुआती मतगणना में तेजस्वी काफी पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त लेकर भाजपा के सतीश कुमार को 14,532 वोटों से हरा दिया और राघोपुर की पारिवारिक सीट अपने पास बनाए रखी।

कांग्रेस ने लगाए बड़े आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग और भाजपा ने मिलकर बिहार चुनाव के नतीजों में छेड़छाड़ की, ताकि तेजस्वी यादव की जीत सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि तेजस्वी पूरे दिन पीछे चल रहे थे, लेकिन आखिरी दौर की गिनती में अचानक आगे हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें