Siwan Chunav Result 2025 Updates: सीवान में BJP का परचम लहराया...मंगल पांडे ने अवध बिहारी को 9,370 वोटों से हराया, BJP ने RJD से छीनी सीट

Siwan Chunav Result 2025 Updates: सिवान सीट से BJP के मंगल पांडे ने RJD के अवध बिहारी चौधरी को 9,370 वोटों से हराया।

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 6:27 PM
Story continues below Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सिवान सीट पर इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पिछली बार मामूली अंतर से जीतने वाले आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी को इस बार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने निर्णायक अंतर से हरा दिया। यह जीत न सिर्फ बीजेपी के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि महागठबंधन के गढ़ में सेंध लगाने वाली भी साबित हुई है।

कितने वोट से जीते मंगल पांडे?

सिवान सीट पर आखिरी राउंड की गिनती के बाद नतीजे साफ हो गए। मंगल पांडे को कुल 86,491 वोट मिले, जबकि RJD के अवध बिहारी चौधरी 77,240 वोटों पर ही सिमट गए। इस तरह मंगल पांडे ने 9,370 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि पिछली बार यही सीट अवध बिहारी ने महज 1,900 वोटों से जीती थी, लेकिन इस बार उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

बीजेपी के लिए यह जीत कई मायनों में अहम है। मंगल पांडे की सक्रियता, सरकार में मंत्री रहते हुए क्षेत्र में पकड़ और एनडीए के संगठित चुनावी अभियान ने इस जीत को संभव बनाया। वहीं, आरजेडी के लिए यह हार उनके पारंपरिक वोट बैंक में गिरावट और संगठनात्मक कमजोरी की ओर इशारा करती है।


 

 

2020 में किसने जीती थी सिवान सीट?

2020 के चुनाव में अवध बिहारी चौधरी (RJD) ने ओम प्रकाश यादव (BJP) को हराया था। वोटिंग प्रतिशत रहा था 54.42%, और जीत का अंतर सिर्फ 1.16% था यानी मुकाबला बेहद कांटे का था।

सिवान में इस बार मुकाबला फिर से RJD बनाम BJP के बीच है, लेकिन समीकरण बदले हैं, चेहरे बदले हैं और जनता का मूड भी बदल सकता है। क्या अवध बिहारी चौधरी अपनी सीट बचा पाएंगे या मंगल पांडे नया इतिहास रचेंगे?

06:13 PM

सिवान सीट से बीजेपी के मंगल पांडे ने आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी को 9,370 वोटों से हराया। पिछली बार मामूली अंतर से जीतने वाले अवध बिहारी इस बार सीट नहीं बचा सके।

03:50 PM

सिवान में सियासी उलटफेर, RJD को बड़ा झटका

बिहार की सिवान विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है। RJD उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी 8,294 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

03:19 PM

सिवान में कांटे की टक्कर

17वें राउंड तक सिवान सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। BJP के मंगल पांडे 61,994 वोटों के साथ 7,170 की बढ़त पर हैं, जबकि RJD के अवध बिहारी चौधरी 54,824 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

02:29 PM

सिवान में BJP की बढ़त, मंगल पांडे ने बनाई मजबूत पकड़

14वें राउंड तक मंगल पांडे ने 54,243 वोटों के साथ 12,549 की बढ़त बना ली है। रुझानों में वे लगातार मजबूती से आगे बढ़ते दिख रहे हैं, सीट पर BJP का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

1:31 PM

सिवान में मंगल पांडे का जलवा

12वें राउंड तक BJP के मंगल पांडे ने 47,284 वोटों के साथ 11,838 की बढ़त बना ली है। रुझानों में उनकी स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है

12:54 PM

सीवान में BJP का दबदबा!

11वें राउंड की गिनती तक सीवान सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडे ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। रुझानों में वे लगातार आगे बढ़ते दिख रहे हैं और जनता का समर्थन उनके पक्ष में साफ नजर आ रहा है।

12:25 PM

सिवान में किसके नाम होगी जीत?

9वें राउंड तक BJP के मंगल पांडे ने 36,153 वोटों के साथ 8,941 की बढ़त बना ली है। वे लगातार मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

11:32 AM

सीवान में मंगल पांडे की बढ़त बरकरार

BJP के मंगल पांडे ने 24,279 वोटों के साथ 6,088 की बढ़त बना ली है। रुझानों में वे लगातार मजबूत स्थिति में बने हुए हैं

11:07 AM

मंगल पांडे की बढ़त मजबूत

सिवान सीट पर 5वें राउंड की गिनती में BJP के मंगल पांडे ने 20,690 वोटों के साथ 6,446 की बढ़त बना ली है। लगातार बढ़त के साथ वे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

10:39 AM

मंगल पांडे मारेंगे बाजी?

सिवान सीट से BJP के मंगल पांडे ने अब तक 15,974 वोट हासिल कर लिए हैं। वे 4,130 वोटों की बढ़त के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं

10:12 AM

मंगल पांडे निकले आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मंगल पांडे ने सिवान सीट पर 11,347 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती पिछड़ने के बाद अब वे निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

9:52 AM

सिवान में पलटा पासा!

सिवान सीट से BJP के मंगल पांडे ने शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद अब वापसी करते हुए 7832 वोटों की बढ़त बना ली है। रुझानों में यह बढ़त उनके पक्ष में जाती दिख रही है।

9:32 AM

क्या अवध बिहारी चौधरी करेंगे जीत अपने नाम?

सिवान से RJD के अवध बिहारी चौधरी 3783 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9:12 AM

रघुनाथपुर सीट पर किसकी बढत?

सिवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा आगे चल रहे हैं।

9:08 AM

बीजेपी की बढ़त

शुरूआती रूझानों के अनुसार सिवान की सीट से बीजेपी आगे चल रही है।

Bihar Election Result 2025 Live

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।