Tarapur Chunav Result 2025 Updates: बिहार के तारापुर सीट से सम्राट चौधरी जीते
Tarapur Chunav Result 2025 Updates: तारापुर में पहले फेज का रिकॉडतोड़ मतदान किया गया है। इस सीट पर बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद के उम्मीदवार अरुण साह के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है। जनता ने किसको सिर माथे लगाया है, इसके पता आज चल जाएगा।
Tarapur Result Updates: बिहार में मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर पहले फेज में वोटिंग हुई थी। इस सीट पर पर बीजेपी के नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मैदान पर हैं। वहीं आरजेडी ने अरुण साह को चौधरी के सामने उतारा है। जबकि जन सुराज पार्टी ने डॉ संतोष सिंह के नाम पर दांव खेला है। बिहार के मुंगेर जिले का कस्बा तारापुर इतिहास, संस्कृति, आस्था और राजनीति के अलग अलग अनुभवों को संजोकर रखे हैं। तारापुर विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। साल 1951 में स्थापित इस क्षेत्र ने 19 बार अपने विधायक को चुना है। वहीं दो उपचुनाव भी कराए हैं।
यहां की ओबीसी आबादी, खासकर कुशवाहा समुदाय का चुनाव में अहम रोल रहा है। यहां से चुने गए अधिकांश विधायक इसी जाति के रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने पांच, जदयू ने छह (दो बार समता पार्टी के रूप में) और आरजेडी ने तीन बार इस सीट से जीत को अपने नाम किया है। अन्य दलों जैसे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, शोषित दल, जनता पार्टी, सीपीआई और एक निर्दलीय ने भी एक-एक बार यहां पर जीत का मुंह देखा है। तारापुर सीट पर 2010 के बाद से JDU का कब्जा रहा है। इस बार जनता का क्या फैसला होगा ये थोड़ी ही देर में पता लगने वाला है। अब देखना यही है कि तारापुर से सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा चुनाव में जीतते हैं या नहीं।
14:35
तारापुर सीट पर बीजेपी की जीत
तारापुर विधान सभा से बीजेपी के उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी जीत , औपचारिक घोषणा बांकी। 30 वां राउंड में की काउंटिंग समाप्त। लगभग 42 हजार से अधिक वोटों से भी अधिक वोटों से जीते। तारापुर में कुल 30 राउंड ही होनी थी काउंटिंग।
14:25
तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी की जीत तय
17वें राउंड में साम्राट चौधरी 22738 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें तारापुर सीट पर अब तक 70026 वोट मिले हैं। वहीं आरजेडी को 47288 वोट मिले हैं।
01:40
तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी आगे
14वें राउंड में साम्राट चौधरी 16456 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें तारापुर सीट पर अब तक 57786 वोट मिले हैं। वहीं आरजेडी को 41330 वोट मिले हैं।
01:00
तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी आगे
9वें राउंड की काउंटिंग के बाद 10वें दौर में भी सम्राट चौधरी 12764 वोटों से आगे चल रहे हैं। सम्राट को अब तक 42272 वोट मिल चुके हैं। वहीं अरुण कुमार को अब तक 29508 वोट मिले हैं।
12:23
तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी 11272 वोट से आगे
8 राउंड की काउंटिंग के बाद 9वें दौर में भी सम्राट चौधरी 11272 वोटों से आगे चल रहे हैं। सम्राट को अब तक 38012 वोट मिल चुके हैं। वहीं अरुण कुमार को अब तक 26740 वोट मिले हैं।
11:32
तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी 4406 वोट से आगे
चार राउंड की काउंटिंग के बाद 5 दौर में भी सम्राट चौधरी 4406 वोटों से आगे चल रहे हैं। सम्राट को अब तक 19994 वोट मिल चुके हैं। वहीं अरुण कुमार को अब तक 15588 वोट मिले हैं।
11:00
तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी आगे
तीन राउंड की काउंटिंग के बाद 4 दौर में भी सम्राट चौधरी 3327 वोटों से आगे चल रहे हैं। सम्राट को अब तक 16055 वोट मिल चुके हैं। वहीं अरुण कुमार को अब तक 12728 वोट मिले हैं।
10:49
सम्राट चौधरी 2690 वोट से आगे
तारापुर सीट से सम्राट चौधरी को अब तक 8647 वोट मिले हैं। वहीं आरजेडी के अरुण कुमार शाह को 5957 वोट मिले हैं। बीजेपी इस सीट पर 2690 वोट से आगे चल रही है।
10:13
सम्राट चौधरी के सिर सजेगा जीत का ताज?
तारापुर सीट से 4529 वोट से सम्राट चौधरीचल रहे आगे। महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है।
09:00
तारापुर से अरुण कुमार पीछे
तारापुर सीट से शुरुआती रुझान में अरुण कुमार पीछे चल रहे हैं।
08:30
तारापुर से सम्राट चौधरी आगे
तारापुर सीट से शुरुआती रुझान में एनडीए के उम्मीदवार सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं।