Patna-Gorakhpur Vande Bharat Express Train News: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार की राजधानी पटना और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर गोरखपुर के बीच अब यात्री 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन से सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान से बिहार चुनाव से पहले पटना और गोरखपुर के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार को मिलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोच वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन होगी। यह ट्रेन पटना पहुंचने से पहले बेतिया, नरकटियागंज और मुज़फ़्फ़रपुर से होकर गुजरेगी।
नई वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी, जिससे यात्रियों को बिहार और उत्तर प्रदेश के दो प्रसिद्ध शहरों के बीच आवागमन में मदद मिलेगी। 20 जून से गोरखपुर से बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते हुए पटना के लिए नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना से गोरखपुर के बीच आठ स्टेशनों पर ठहराव की संभावना है। हालांकि, भारतीय रेलवे ने अभी तक नई वंदे भारत को लेकर समय डिलेट्स जानकारी नहीं दी है।
इन जिलों के लोगों को होगा फायदा
जानकारों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से पटना के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज और बेतिया के यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नई पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 400 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 5 घंटे में तय करेगी।
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन 'प्रभात खबर' की रिपोर्ट के अनुसार, नई पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6 बजे शुरू होगी और पटना से दोपहर 3 बजे वापस अपने मूल स्टेशन पर लौटेगी। यह नई ट्रेन पटना जक्शन दिन में 12 बजे पहुंचेगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि पटना जक्शन से कुछ घंटों के अंतराल के बाद ट्रेन फिर गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
स्पीड और सुरक्षा संबंधि टेस्ट करने के लिए एक ट्रायल रन आयोजित किया जा रहा है। एक बार ट्रायल पूरा हो जाने के बाद ट्रेन को आधिकारिक उद्घाटन की तैयारी के लिए पटना ले जाया जाएगा। रेलवे अधिकारी समयसीमा को पूरा करने और पहले दिन से ही सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
इस नए रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने और देश के ज्यादा से ज्यादा हिस्सों में हाई-स्पीड यात्रा लाने की दिशा में एक और कदम है। पूर्वी भारत के लिए यह सिर्फ़ एक ट्रेन नहीं है बल्कि प्रगति और कनेक्टिविटी का प्रतीक है।
पटना से गोरखपुर: 600 रुपये
मुजफ्फरपुर से गोरखपुर: 480 रुपये
इन किराए में वंदे भारत की आरामदायक सीटिंग, ऑनबोर्ड कैटरिंग और आधुनिक इंटीरियर शामिल हैं। ट्रेन में आठ कोच होंगे। सभी की लॉन्च से पहले सफाई और ट्रायल किया जाएगा।