Bihar Assembly Polls: महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित होने के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी NDA पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सवाल किया है कि जब महागठबंधन ने अपना CM चेहरा बता दिया है, तो NDA नीतीश कुमार के नाम पर चुप्पी क्यों साधे हुए है? गुरुवार को विपक्षी दलों की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया और गृह मंत्री अमित शाह के पुराने बयानों का हवाला दिया। तेजस्वी ने कहा, 'बीजेपी नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, और किसी और ने नहीं, बल्कि अमित शाह ने यह बात कई बार कही है।
