Delhi Assembly Elections 2025: यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर जारी वाकयुद्ध के बीच दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के इस दावे का खंडन किया है कि हरियाणा सरकार ने नदी में 'जहर' मिलाई है। शिल्पा शिंदे ने दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लिखे पत्र में आरोपों को 'तथ्यात्मक रूप से गलत, बिना आधार के और भ्रामक' बताते हुए इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे अंतरराज्यीय संबंधों और जनता के विश्वास को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
