Get App

Delhi CM oath ceremony: रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी रेखा गुप्ता, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Delhi CM oath ceremony: दिल्ली विधानसभा में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हुई है। रेखा गुप्ता को बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत किया है। आज रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। मैदान को विधिवत सजाया गया गया है। उनके साथ 6 विधायक भी शपथ ले सकते हैं

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 10:09 AM
Story continues below Advertisement
Delhi CM oath ceremony: दिल्ली के उपराज्यपाल रेखा गुप्ता को शपथ ग्रहण कराएंगे।

दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सत्ता में वापसी हुई है। आज (20 फरवरी 2025) रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। बुधवार शाम को बीजेपी विधायकों की अहम बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान उपराज्यपाल कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे।

कार्यक्रम स्थल के आसपास 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। है। सुभाष पार्क टी-पॉइंट, राजघाट, आईटीओ, अजमेरी गेट और अन्य सहित प्रमुख मार्गों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कुछ पाबंदियां लगाई गईं हैं। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि "फुलप्रूफ" इंतजाम किए गए हैं। करीब 15 डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल


11:12 PM: सुबह 11 बजे से 12 बजे तक अतिथियों का आना शुरू हो जाएगा।

12:10 PM: मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे। उनका स्वागत मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (जीएडी) करेंगे।

12:15 PM: उपराज्यपाल वीके सक्सेना का स्वागत मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (जीएडी) करेंगे।

12:20 PM: केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का आगमन होगा।

12:29 PM: प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचेंगे।

12:30 PM: पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान होगा।

12:31 PM: उपराज्यपाल के सचिव शपथ समारोह शुरू करने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगेंगे।

12:35 PM: उपराज्यपाल मुख्यमंत्री को पद की शपथ और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे और कागजात पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

12:45 PM: उपराज्यपाल मनोनीत मंत्रियों को पद की शपथ और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

12:58 PM: उपराज्यपाल के सचिव शपथ समारोह संपन्न कराने के लिए उपराज्यपाल से अनुमति मांगेंगे।

12:59 PM: पुलिस बैंड की ओर से एक बार फिर राष्ट्रगान होगा।

रामलीला मैदान में 30,000 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल

पिछले कुछ दिनों से रामलीला मैदान में तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई भाजपा मुख्यमंत्री और पार्टी नेता इस समारोह में शामिल होंगे। भाजपा ने करीब 30,000 मेहमानों को भी आमंत्रित किया है। जिनमें आरएसएस के प्रमुख नेता और आध्यात्मिक धर्म गुरु शामिल हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली के उद्योगपति, मशहूर हस्तियां, लाड़ली बहना, ऑटो चालक और किसान भी शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैनात अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी प्रोटोकॉल के अनुसार आमंत्रित किया गया है।

Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली में रेखा गुप्ता का होगा राजतिलक, 6 विधायक ले सकते हैं शपथ, यहां देखिए पूरी लिस्ट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 20, 2025 10:02 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।