Credit Cards

Delhi Election 2025 : EC का अरविंद केजरीवाल को दिया नोटिस, 'पानी में जहर'वाले दावों पर कल तक मांगे सबूत

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी को जहरीला करने का आरोप लगाया तो हरियाणा सीएम ने केजरीवाल पर झूठ बोलने का दावा किया। अब इसी मुद्दे पर चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में सबूत देने को कहा है

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 9:27 PM
Story continues below Advertisement
EC का अरविंद केजरीवाल को नोटिस

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच राजधानी में यमुना के पानी पर काफी सियासत देखने को मिल रही है। यमुना के पानी पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच खुली जंग देखने को मिल रही है। पानी पर हो रही सियासत के बीच चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनके इस दावे का सबूत मांगा कि हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी की जलापूर्ति बाधित करने के लिए यमुना के पानी में "ज़हर" मिला रहा है।

चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से बुधवार रात 8 बजे तक अपना जवाब देने को कहा। इससे पहले, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि के आरोपों के बारे में 28 जनवरी तक एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। बता दें कि केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था, "लोगों को पानी से वंचित करने से बड़ा पाप कुछ नहीं है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति के लिए दिल्ली के लोगों को प्यासा छोड़ना चाहती है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं। यह दूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद जल शोधन संयंत्रों से साफ नहीं किया जा सकता। भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।"


यमुना के पानी पर आई दिल्ली की लड़ाई

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा की बीजेपी सरकार यमुना के पानी में अमोनिया मिला रही है जिससे दिल्ली में जहरीला पानी आता है। हरियाणा सीएम ने केजरीवाल पर झूठ बोलने का दावा किया। अब इसी मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा के सीएम पर निशाना साधा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।