Delhi Election 2025 Exit Poll : वोटिंग पूरी होते ही आज शाम दिल्ली का चुनावी दंगल का खेल खत्म हो गया है, वहीं अब सबको नतीजों के इंतजार हैं। पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। शाम पांच बजे तक राजधानी के सभी इलाकों में 57 प्रतिशत तक वोटिंग हुई। इस बार के चुनाव में किसी भी एक दल की पूरे दिल्ली में लहर नहीं है, बल्कि हर सीट पर अपना अलग मुकाबला है। ऐसे में कांटे की फाइट मानी जा रही है, जिनके नतीजे तीन दिन के बाद आएंगे। वहीं नतीजों से पहले एग्जिट पोल सामने आए हैं, आइए जानते हैं क्या कहते हैं सारे एग्जिट पोल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला है। आम आदमी पार्टी ने अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए पूरा दमखम लगाया है, तो बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी वापसी के लिए हर संभव कोशिश की है। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी कई सीटों पर मुकाबले को फंसा दिया है।
जानें क्या कहते हैं सभी एग्जिट पोल के आंकड़े
सट्टा बाजार की माने तो दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। भजपा और आप में कड़ी लड़ाई देखने को मिल रही है। सट्टा बाजार की माने तो आम आदमी पार्टी को 38 से 40 सीटें मिल रही हैं, जो बहुमत के आंकड़े के अधिक है। तो दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। वहीं भाजपा को 30 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े से थोड़ा ही कम है। ऐसे में दिल्ली का चुनाव फंसता हुआ नजर आ रहा है। सट्टा बाजार की माने तो कांग्रेस को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिलने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 36 है।
पिछली बार कैसे थे एग्जिट पोल के अनुमान
आपको बता दें कि दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2020 में जो एग्जिट पोल सामने आए थे, उनमें अधिकांश में आम आदमी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की थी। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP के लिए सबसे अधिक 59-68 सीटों का अनुमान लगाया था। टाइम्स नाउ ने AAP को 47 सीटें और बीजेपी को 23 सीटें दी गई थीं। उस समय, अधिकांश पोल्स ने AAP को 50 से अधिक सीटें दी थीं। वहीं जब नतीजे सामने आए थे तो आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें अपने नाम किया था।
नोट: यह महज एग्जिट पोल का दावा है। 8 फरवरी को नतीजे इससे अलग भी हो सकते हैं।