Delhi Election: वे सीट जहां दिल्ली के दिग्गज ठोक रहे ताल, कौन दे रहा किसे चुनौती, लड़ाई भी जबरदस्त होगी

Delhi Assembly Election 2025: जहां AAP लगातार तीसरी बार राजधानी की सत्ता चाहती है, तो वहीं BJP दिल्ली में अपनी हार का सिलसिला खत्म करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है, जो 1998 से चला आ रहा है। तो आइए ऐसे में नजर डालते हैं, दिल्ली की उन हाई प्रोफाइल सीट और उनपर होने वाले कड़े मुकाबले पर

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Election: वे सीट जहां दिल्ली के दिग्गज ठोक रहे ताल, कौन दे रहा किसे चुनौती, लड़ाई भी जबरदस्त होगी

दिल्ली में 2025 विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होने वाला है, जिससे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच जोरदार लड़ाई का मंच तैयार हो गया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद AAP नेता अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह पहला चुनाव है।

जहां AAP लगातार तीसरी बार राजधानी की सत्ता चाहती है, तो वहीं BJP दिल्ली में अपनी हार का सिलसिला खत्म करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है, जो 1998 से चला आ रहा है। तो आइए ऐसे में नजर डालते हैं, दिल्ली की उन हाई प्रोफाइल सीट और उनपर होने वाले कड़े मुकाबले पर:

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल Vs प्रवेश वर्मा Vs संदीप दीक्षित


अरविंद केजरीवाल अपने गढ़ नई दिल्ली में लगातार चौथी जीत के जी तोड़ मेहनत कर हैं। ये उनके लिए प्रतिष्ठा की एक लड़ाई है। साल 2013 से ये सीट केजरीवाल के पास है, लेकिन इस बार उन्हें कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। भाजपा के परवेश सिंह वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित, दोनों ही नेता पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं और नई दिल्ली से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। 2020 में केजरीवाल इस सीट से 21,687 वोटों से जीते थे।

जंगपुरा: मनीष सिसोदिया Vs सरदार तरविंदर सिंह मारवाह Vs फरहाद सूरी

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले बार जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट पहले 2015 और 2020 दोनों में AAP के प्रवीण कुमार ने जीती थी। इस बार यहां बीजेपी के सरदार तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी भी मैदान में हैं।

कालकाजी: आतिशी Vs अलका लांबा Vs रमेश बिधूड़ी

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में एक जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि AAP नेता और सीएम आतिशी का मुकाबला कांग्रेस की फायरब्रांड नेता अलका लांबा और BJP के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी से है। 2020 में, आतिशी ने भाजपा के धर्मबीर सिंह के खिलाफ 11,393 वोटों के अंतर से यह सीट हासिल की।

छतरपुर: ब्रह्म सिंह तंवर Vs करतार सिंह तंवर Vs राजेंद्र सिंह तंवर

छतरपुर का चुनाव 'तंवरों की लड़ाई' में बदल गया है। AAP के ब्रह्म सिंह तंवर बीजेपी के करतार सिंह तंवर और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह तंवर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 2020 में AAP के टिकट पर सीट जीतने वाले करतार सिंह तंवर पिछले साल BJP में चले गए और अब इसके उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

मालवीय नगर: सोमनाथ भारती Vs सतीश उपाध्याय Vs जीतेंद्र कुमार कोचर

मालवीय नगर भी किसी भीषण युद्ध के मैदान से कम नहीं है, जहां AAP के दिग्गज सोमनाथ भारती अपने तीन कार्यकाल के बाद चौथी बार जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश उपाध्याय और कांग्रेस के जीतेंद्र कुमार कोचर से है, जिस पर करीबी नजर रहेगी।

'पुलिस के साथ मारपीट' ! दिल्ली में वोटिंग से पहले CM आतिशी के खिलाफ केस दर्ज, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर भी मुकदमा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।