इधर खुद चुनाव हारे केजरीवाल उधर अन्ना हजारे ने कर दिया बड़ा खुलासा, दिल्ली चुनाव नतीजों पर कही ये बात

Delhi Election 2025 Results : दिल्ली चुनाव को लेकर अब तक सामने आए नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दिल्ली की सत्ता पर 12 से काबिज आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा की 27 साल बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में वापसी हो रही है। इसी बीच अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी बात कह दी है

अपडेटेड Feb 08, 2025 पर 1:57 PM
अन्ना हजारे ने कर दिया बड़ा खुलासा

Delhi Election 2025 Results : दिल्ली चुनाव के नतीजों में बड़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है। दिल्ली चुनाव के सामने आ रहे नतीजों में पिछले 12 साल से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की विदाई लगभग तय हो गई है। अभी तक सामने आए नतीजों में भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दिल्ली चुनाव के अब तक जो नतीजें सामने आए हैं, उसपर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बड़ी बात कही है। अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।

अन्ना हजारे का केजरीवाल पर तंज

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने उनकी सलाह को नजरअंदाज कर दिया और सिर्फ शराब नीति पर ध्यान दिया, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। अन्ना हजारे ने कहा कि, किसी नेता का आचरण और विचार साफ-सुथरा होना चाहिए। जीवन में कोई दोष न हो और वह त्याग की भावना रखे। ऐसे गुण ही जनता का भरोसा जीतने में मदद करते हैं।


 

कही दी ये बड़ी बात

अन्ना हजारे ने कहा कि, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को यह सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया और शराब को प्राथमिकता दी। उनका मानना है कि यह मुद्दा इसलिए उठा क्योंकि केजरीवाल धन की ताकत से प्रभावित हो गए थे। बता दें कि अन्ना हजारे का यह बयान मतगणना के पांच घंटे बाद आया, जब लगभग तय हो गया है कि भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता में लौटती दिख रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।