Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष मिल गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार (23 फरवरी) को पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। वह दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की पहली महिला नेता हैं। संभवत: दिल्ली एक ऐसा राज्य होगा, जहां सरकार और विपक्ष दोनों की मुखिया महिलाएं होंगी। बैठक में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और आतिशी समेत पार्टी के 22 विधायक शामिल हुए।