Delhi Government Formation: भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली में 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली। जबकि कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। बीजेपी के नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह विदेश दौरे से लौटने के बाद भगवा पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल सितंबर में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
