दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को एक फेज में पूरा हुआ। अब सभी की निगाहें 8 फरवरी (शनिवार) को आने वाले नतीजों पर हैं। मतदान पूरा होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 70 सदस्यीय विधानसभा में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने पर नजर गड़ाए हुए है। इस बीच, पिछले दो चुनावों में अपना खाता नहीं खोल पाने वाली कांग्रेस इस बार बेहतर नतीजे की उम्मीद कर रही है।
