01.20 PM
01.20 PM
New Delhi Chunav Result Live: यह जीत दिल्ली की जनता और पीएम मोदी की जीत है – प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी को बंपर जीत मिली है। इस बीच बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार जो बन रही है, ये प्रधानमंत्री के विजन को लेकर दिल्ली में आएगी। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है, दिल्ली की जनता की जीत है।
01.10 PM
New Delhi Chunav Result Live: प्रवेश वर्मा की बेटी ने जनता को दिया धन्यवाद
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पटखनी दी है। इसबीच वर्मा की बेटी सनिधि ने कहा कि हम सभी खुश हैं। दिल्ली की पांच साल सेवा के लिए मेंटेड देने के लिए जनता का धन्यवाद।
12.55 PM
New Delhi Chunav Result Live: आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर लगा ताला
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर को बंद कर दिया गया है। यहां कार्यकर्ता अंदर नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए गहमागहमी का माहौल है। मीडिया कर्मियों को भी दफ्तर से बाहर कर दिया गया है।
12.40 PM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल को मिली करारी हार
नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक आरविंद केजरीवाल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने बड़ी शिकस्त दी है। 3865 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे।
12.30 PM
New Delhi Chunav Result Live: 1844 वोटों से पीछे अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल पिछड़ते हुए चले जा रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा के सामने आम आदमी पार्टी के संयोजक 1844 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
12.20 PM
New Delhi Chunav Result Live: संदीप दीक्षित ने मानी हार
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अपना हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि कि इस समय तो ऐसा लग रहा है कि बीजेपी की सरकार बन रही है। 6-7 राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है। ये जनता का फैसला है। हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए और काफी हद तक चुनाव हमारे उठाए मुद्दों पर आधारित था। अंत में जनता जो कहेगी वह मंजूर है।
12.00 PM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल 1000 से ज्यादा वोटों से पीछे
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नई विधानसभा सीट से पत्ता साफ होता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी के सामने बहुत पीछे हो गए हैं। मौजूदा समय में केजरीवाल बीजेपी के प्रवेश वर्मा से 1170 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
11.45 AM
New Delhi Chunav Result Live: पैसा और शराब के चक्कर में फंसे अरविंद केजरीवाल - अन्ना हजारे
दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है। इसको लेकर अन्ना हजारे का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहिए था कि वो उनके लिए काम करेंगे। मैं बार बार बताता था, लेकिन उनके दिमाग में कभी नहीं आया। शराब की दुकानों को लेकर उन्होंने मुद्दा उठाया। शराब की बात क्यों आई, क्योंकि उन्हें धन और दौलत चाहिए था। इसी शराब के कारण वो बदनाम हो गए। इसी कारण लोगों को भी मौका मिला है।
11.35 AM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल 430 वोटों से पीछे
नई दिल्ली विधानसभा सीट हॉट सीटों में गिनी जा रही है। इस सीट पर देशभर की निगाहें टिकी हुईं हैं। इस बीच इस सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मौजूदा समय में वो बीजेपी के प्रवेश वर्मा के सामने 430 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
11.20 AM
New Delhi Chunav Result Live: AAP के कई बड़े चेहरे पिछड़े
आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन, अवध ओझा अपनी-अपनी सीटों पर बीजेपी के सामने पीछे चल रहे हैं। सिर्फ जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया आगे हैं। लेकिन वहां भी कांटे की टक्कर चल रही है।
11.10 AM
New Delhi Chunav Result Live: सातवें राउंड में बीजेपी के प्रवेश वर्मा 238 वोटों से आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर प्रवेश वर्मा अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी के सामने आम आदमी पार्टी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। दिल्ली के पूर्व सीएम सातवें राउंड में बीजेपी के प्रवेश वर्मा से 238 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
10.55 AM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल 255 वोटों से पीछे
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर फिर से पीछे हो गए हैं। वो बीजेपी के प्रवेश वर्मा के सामने 225 वोटों से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भी केजरीवाल पीछे चल रहे थे।
10.35 AM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल 223 वोटों से आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल की बढ़त का गैप कम हो गया है। फिर भी बीजेपी से आगे चल रहे हैं। मौजूदा समय में 223 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10.17 AM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल को जनता सजा दे रही है – बीजेपी
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि लोगों ने बीजेपी की अन्य राज्य सरकारों के कार्यों को देखा। वहीं अरविंद केजरीवाल थे जिन्होंने 10 साल तक झूठ बोलने के सिवाय कुछ नहीं किया है। दोनों की तुलना करने के बाद जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना समर्थन दिया और मतदान किया। इसके कारण आज बीजेपी दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हम दिल्ली में विकास की एक नई कहानी लिखेंगे। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को उनके किए की बड़ी सजा देने जा रही है।
10.10 AM
New Delhi Chunav Result Live: दिल्ली में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे – बीजेपी
दिल्ली चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बंपर बढ़त मिली हुई है। इस बीच भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को 50 फीसदी से अधिक वोट मिलेंगे और पार्टी सरकार बनाएगी।
09.55 AM
New Delhi Chunav Result Live: बीजेपी सांसद हर्ष मल्होत्रा ने साधा केजरीवाल पर निशाना
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों में शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बंपर बढ़त देखने को मिल रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया है। जिसकी वजह से जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
09.45 AM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से पीछे चल रहे थे। लेकिन अब 274 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा को पीछे कर दिया है।
09.38AM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल 74 वोट से पीछे
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल 74 वोट से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने यहां से बढ़त बनाई हुई है। पहले केजरीवाल बहुत पीछे थे। हालांकि उन्होंने गैप कम करने की कोशिश की है।
09.22 AM
New Delhi Chunav Result Live: दोपहर 12 बजे तक पता चल जाएगा किसने मारी बाजी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। राज्य में विधानसभा की 70 सीटें हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ होने लगेगी। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है।
09.10AM
New Delhi Chunav Result Live: केजरीवाल 1500 वोटों से पीछे
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से बहुत पीछे हो गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रवेश वर्मा से करीब 1500 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित भी चुनावी मैदान में हैं।
09.00 AM
New Delhi Chunav Result Live: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हर तबके के वोटर्स हैं
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर देश की सबसे वीवीआईपी सीट मानी जाती है। इस सीट पर राष्ट्रपति, तमाम केंद्रीय मंत्री, बड़े नौकरशाह मतदाता है। वहीं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोग भी वोटर्स हैं। वाल्मीकि समाज के मतदाता यह हार जीत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
08.50 AM
New Delhi Chunav Result Live: केजरीवाल पर भारी पड़ रहे हैं प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सब पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल काफी पीछे चल रहे हैं। यह गैप लगातार बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के चेहरा है। वो काफी पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है।
08.40AM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल को लग सकता है झटका
JVC एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया थआ कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ सकता है। बीजेपी के प्रवेश वर्मा से हार सकते हैं। केजरीवाल करीब 20,000 वोटों के अंतर से हार सकते हैं। हालांकि यह केवल एग्जिट पोल अनुमान हैं।
08.25 AM
New Delhi Chunav Result Live: हनुमान मंदिर पहुंचे प्रवेश वर्मा
बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गए थे। वोटों की गिनती से पहले उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए थे। उन्होने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे।
08.18 AM
New Delhi Chunav Result Live: अरविंद केजरीवाल पीछे
नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा इस सीट से रुझानों में आगे चल रहे हैं।
08.00AM
New Delhi Chunav Result Live: नई दिल्ली सीट से कौन-कौन रह चुके हैं विधायक
1993 कीर्ति आज़ाद बीजेपी
1998 शीला दीक्षित कांग्रेस
2003 शीला दीक्षित कांग्रेस
2008 शीला दीक्षित कांग्रेस
2013 अरविंद केजरीवाल आप
2015 अरविंद केजरीवाल आप
2020 अरविंद केजरीवाल आप
(07.50 AM)
New Delhi Result Live: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर टिकी देश की निगाहें
दिल्ली चुनाव के दौरान नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। पूर्व CM और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को इस सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने इस सीट से बाजी मारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को 22057 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने 25057 वोट हासिल किए हैं। केजरीवाल को 3000 वोट से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस सीट पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित मैदान में थे। उन्हें 3873 वोट मिले हैं। बता दें कि संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।
साल 2013 से इस सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि इस बार दिलचस्प मुकाबला रहा। शुरुआती रुझानों में ही अरविंद केजरीवाल पीछे हो गए थे। इसके बाद वो थोड़ी देर के लिए बढ़त बनाने में कामयाब हो गए। हालांकि जल्द ही उन्हें पिछड़ते हुए देखा गया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल बढ़त नहीं बना सके और आखिरी समय में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह हार आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।