Get App

Patparganj election Results: पटपड़गंज में AAP को बड़ा झटका, अवध ओझा 28000 वोटों से हारे, BJP के रविंदर सिंह नेगी जीते

Patparganj vidhansabha Result Live: दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीट पर 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ। पटपड़विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अवध ओझा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रविंदर सिंह नेगी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अनिल कुमार मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में AAP के मनीष सिसोदिया ने यहां 3207 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। पटपड़गंज विधानसभा सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार आगे रहा और कौन पीछे। यहां देखे लाइव नतीजे

अपडेटेड Feb 08, 2025 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
Patparganj vidhansabha Result Live: पिछले विधानसभा चुनाव में AAP के मनीष सिसोदिया ने यहां 3207 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी

Patparganj vidhansabha Result Live: दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीट पर 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ। पटपड़विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अवध ओझा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रविंदर सिंह नेगी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अनिल कुमार मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में AAP के मनीष सिसोदिया ने यहां 3207 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि BJP के रविंदर सिंह नेगी दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 66,956 वोट हासिल किए थे। हालांकि इस बार मनीष सिसोदिया ने यह सीट छोड़ दी और पार्टी ने उनकी जगह अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया है।

इस बार पटपड़गंज विधानसभा सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार आगे रहा और कौन पीछे। यहां देखे लाइव नतीजे। इस बार पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कुल 9 प्रमुख उम्मीदवार मैदान में है-

पार्टी प्रमुख उम्मीदवार (पटपड़गंज) कुल वोट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) रविंदर सिंह नेगी 74060 (+ 28072)
आम आदमी पार्टी (AAP) अवध ओझा 45988
कांग्रेस अनिल कुमार 16549

दोपहर 1.45 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: अवध ओझा ने कहा, 'यह मेरी व्यक्तिगत हार है'


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, "यह मेरी निजी हार है। मैं लोगों से जुड़ नहीं पाया।" उन्होंने आगे बताया कि अगली बार वह लोगों से मिलेंगे और अगला चुनाव यहीं से (पटपड़गंज) लड़ेंगे।

दोपहर 1.40 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: बीजेपी के रविंदर नेगी 28072 वोटों से चुनाव जीते, अवध हारे 

पटपड़गंज विधानसभा सीट का नतीजा आ चुका है। बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी ने इस सीट को 28072 वोटों से जीत लिया है। नेगी को कुल 74060 वोट मिले। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को चुनाव हराया। ओझा को 45988 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के अनिल कुमार 16549 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

दोपहर 1.20 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: अवध ओझा 25,681 वोटों से पीछे, BJP पीछे

पटपड़गंज विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में जाते हुए दिख रही है। बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी इस सीट पर 25681 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 69104 वोट मिले हैं। AAP के अवध ओझा 43423 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के अनिल कुरमा 15491 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

दोपहर 12.50 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: बीजेपी के रवि नेगी जीत की ओर, अवध ओझा पीछे

दस राउंड की गिनतती के बाद, बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी ने 58,821 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और बढ़ा लिया है। अब वे AAP के अवध ओझा से 22,243 वोट आगे हैं, जिन्हें 36,578 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अनिल कुमार 12,176 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जो 46,645 वोटों से पीछे हैं। अब जब सिर्फ 3 राउंड की गिनती और बची है।

दोपहर 12.25 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: अवध ओझा पीछे, बीजेपी 15,616 वोटों से आगे

सात राउंड की गिनती के बाद, बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी ने 42,263 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बना ली है। वह AAP के अवध ओझा से 15,616 वोट आगे हैं, जिन्हें अब तक 26,647 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के अनिल कुमार 6,645 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सुबह 11.35 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: बीजेपी के रवि नेगी 12820 वोटों से आगे

पटपड़गंज विधानसभा पर अबतक 6 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी इस सीट पर 12820 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविंदर सिंह नेगी को अबतक 36,174 वोट मिले हैं। वहीं AAP के उम्मीदवार अवध ओझा 23,354 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। कांग्रेस के अनिल कुमार 5481 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।

सुबह 11.15 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: अवध ओझा पीछे, बीजेपी रवि नेगी 11,989 वोटों से आगे

5वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी ने बढ़त बना ली है। पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने 30,891 वोटों के साथ अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। अब वे AAP के अवध ओझा से 11,989 वोट आगे हैं। ओझा को 18,902 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अनिल कुमार 4,430 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वे 26,461 वोटों से पीछे हैं।

सुबह 10.45 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: तीसरे राउंड की गिनती के बाद BJP के रविंदर सिंह नेगी ने बढ़त बनाई

तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी ने 18,948 वोट हासिल करके अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। अब वह AAP के अवध ओझा से 7,229 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 11,719 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के अनिल कुमार 2,460 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, और रवि नेगी से करीब 16,488 वोटों से पीछे हैं।

सुबह 10.15 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: पहले 2 राउंड की गिनती के बाद BJP के रविंदर सिंह नेगी आगे

पहले 2 राउंड की मतगणना के बाद, भाजपा के रविंदर सिंह नेगी 12,776 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वह AAP के उम्मीदवार अवध ओझा पर 5,596 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। ओझा को अभी तक 7,180 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अनिल कुमार 1,533 वोटों के साथ बहुत पीछे चल रहे हैं।

सुबह 9:30 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: कुल 13 दौर में वोटों की होगी गिनती

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कुल 13 दौर में वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी गिनती के नतीजे अपडेट होने शुरू नहीं हुए हैं।

सुबह 9:00 बजे

Patparganj vidhansabha Result Live: अवध ओझा, रविंदर सिंह नेगी और अनिल कुमार के बीच कड़ा मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी दूसरी अहम खबरों के लिए हमारा ये लाइव ब्लाग पढ़ें

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।