Delhi Assembly Election Result 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने शनिवार (8 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर बधाई दी। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचलने वाले व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है। विश्वास ने AAP में नंबर 2 माने जाने वाले मनीष सिसोदिया की हार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनकी गैर-राजनीतिक पत्नी उनके चुनाव हारने की खबर सुनकर रो पड़ीं।
