Delhi CM Race : दिल्ली में अब नई सरकार के गठन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव के बाद अब सबके मन में एक ही सवाल है कि, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा की तरफ से अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद अब जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की संभावना है। अगले मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली भाजपा के कई नेताओं के नामों पर अटकलें तेज़ हो गई हैं। वहीं सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को सीएम रेस से बाहर हो गए हैं।
