Keralam Election 2026: महिलाओं को ₹2,500 मंथली! 2 फ्री LPG सिलेंडर और बुजुर्गों को पेंशन का वादा, केरलम में BJP का घोषणापत्र जारी

Keralam Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने केरलम के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद, बुजुर्गों को 3,000 रुपये की पेंशन, गरीबों को मुफ्त LPG सिलेंडर, हर घर को 20,000 लीटर पानी और AIIMS एवं हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी जैसी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का वादा किया गया है

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 5:55 PM
Story continues below Advertisement
Keralam Election 2026: NDA के मैनिफेस्टो में केरलम में महिलाओं के लिए 2,500 रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की गई है

Keralam Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने केरलम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार (31 मार्च) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें जरूरतमंद महिलाओं और 70 साल से अधिक आयु के लोगों को आर्थिक सहायता, गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलेंडर, राज्य में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) स्थापित करने और मंदिरों का संरक्षण करने का वादा किया गया है।

घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद, बुज़ुर्गों को 3,000 रुपये की पेंशन, हर घर को 20,000 लीटर पानी और AIIMS एवं हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी जैसी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का वादा किया गया है। केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होना है। जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDA के एक कार्यक्रम में यह घोषणा पत्र जारी किया। नितिन नवीन ने मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्टी पार्टी (माकपा) और कांग्रेस पर 'मैच फिक्सर' होने और केरलम की जनता के साथ खेल खेलने का आरोप लगाया। नवीन ने लोगों से 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में BJP को वोट देने का भी आग्रह किया।


घोषणापत्र की बड़ी बातें

  • घोषणापत्र में केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाले हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क, प्रत्येक परिवार के लिए 20,000 लीटर मुफ्त पानी और मुल्लापेरियार बांध के संबंध में तमिलनाडु के लिए पानी और केरल को सुरक्षा का भी वादा किया गया है।
  • इसमें कहा गया है कि गरीब और BPL (गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले) परिवारों की प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये के मासिक रिचार्ज वाला 'भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड' प्रदान किया जाएगा। इसका उपयोग महिलाएं दवा दुकानों और किराना दुकानों पर कर सकती हैं।
  • इसके अलावा, गरीब परिवारों की महिला मुखिया, विधवाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह 3,000 रुपये की कल्याण पेंशन दी जाएगी।
  • घोषणापत्र के अनुसार, हर साल ओणम और क्रिसमस के दौरान गरीब परिवारों को एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।
  • BJP की तरफ से कहा गया है, "हम देवस्वोम बोर्ड का पुनर्गठन कर शबरिमला, गुरुवायूर और अन्य सभी पूजा स्थलों का संरक्षण करेंगे, ताकि मंदिर प्रबंधन में श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।"
  • NDA के घोषणापत्र में कहा गया है कि वह शबरिमला सोना चोरी मामले में समयबद्ध सीबीआई जांच के माध्यम से भ्रष्टाचार का खात्मा करेगा।
  • घोषणापत्र में शबरिमला मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर अवसंरचना विकास कार्य करने के वास्ते 'सबरीमाला इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिशन' शुरू करने का भी वादा किया गया है।

ये भी पढ़ें- Assam Election News: गौरव गोगोई की पाकिस्तान में भी है प्रॉपर्टी? सीएम हिमंता का कांग्रेस नेता पर ISI से कनेक्शन के संगीन आरोप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।