Get App

IPS Ajay Pal Sharma: 'अच्छे से खबर लेंगे'; बंगाल चुनाव में यूपी के 'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा की एंट्री से सियासी बवाल, अखिलेश और TMC ने उठाए सवाल

IPS Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार (27 अप्रैल) को यूपी के 'सिंघम' और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में वह TMC प्रत्याशी और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान के घर पर जाकर उनके कथित गुंडों को सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 9:20 AM
IPS Ajay Pal Sharma: 'अच्छे से खबर लेंगे'; बंगाल चुनाव में यूपी के 'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा की एंट्री से सियासी बवाल, अखिलेश और TMC ने उठाए सवाल
IPS Ajay Pal Sharma: वायरल वीडियो में अजय पाल शर्मा को स्पष्ट रूप से धमकी देते हुए सुना गया

IPS Ajay Pal Sharma: सोशल मीडिया पर इस चारों 2011 बैच के IPS अजय पाल शर्मा के ही चर्चे हैं। पश्चिम बंगाल के चुनावी ड्यूटी पर तैनात IPS शर्मा ने वोटरों को कथित तौर पर डराने-धमकाने के मामले में TMC के एक उम्मीदवार को साफ तौर पर चेतावनी दे दी। यूपी के 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के तौर पर मशहूर अजय पाल शर्मा फिलहाल बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात हैं। पहले ही दिन शर्मा उस इलाके में पहुंचे जहां के निवासियों ने शिकायत की थी कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान कथित तौर पर वोटरों को धमका रहे हैं।

बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार को IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में वह TMC प्रत्याशी और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान के घर पर जाकर उनके कथित गुंडों को सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में शर्मा को स्पष्ट रूप से धमकी देते हुए सुना गया।

IPS शर्मा ने क्या कहा?

IPS अजय पाल शर्मा ने वायरल वीडियो में कहा- "बोल देना जहांगीर को कायदे में रहे नहीं तो अच्छे से खबर ले लेंगे।" अजय पाल फिलहाल ज्वाइंट सीपी L&O प्रयागराज के पद पर तैनात हैं। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में उन्हें पर्यवेक्षक बना कर भेजा है। शर्मा का एक वीडियो वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल दिया है। उन्होंने अधिकारी को सख्त अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। अखिलेश ने शर्मा को BJP का 'एजेंट' बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें