पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और SIR के तहत जारी वोटर लिस्ट सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CAA के तहत नागरिकता देने के लिए दो और एम्पावर्ड कमेटियों का गठन किया है। इससे पहले भी दो कमेटियां बनाई जा चुकी हैं। अब कुल चार कमेटियां नागरिकता से जुड़े आवेदनों की जांच और अंतिम फैसला लेने का काम करेंगी।
