Bengal Election 2026 Voting: 'फेक EVM लाए TMC वाले'; पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच BJP कैंडिडेट का बड़ा आरोप

Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल में जारी मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी पार्टी (BJP) के उम्मदीवार अर्जुन सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि पोलिंग बूथ से 100 मीटर की दूरी पर एक कैंप लगाया गया है। वहां एक नकली EVM रखा गया है। लोगों को बताया जा रहा है कि उन्हें कौन सा बटन दबाना है। आज वे प्रचार नहीं कर सकते

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 12:30 PM
Story continues below Advertisement
Bengal Election 2026 Voting: अर्जुन सिंह ने बंगाल चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच बड़ा आरोप लगाया है

West Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि पोलिंग बूथ से 100 मीटर की दूरी पर एक कैंप लगाया गया है। वहां एक नकली EVM रखा गया है। लोगों को बताया जा रहा है कि उन्हें कौन सा बटन दबाना है। आज वे प्रचार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा रहा हूं। पुलिस से शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है।

अर्जुन सिंह ने कहा, "हमें जानकारी मिली थी कि मायापल्ली (नोआपारा विधानसभा क्षेत्र) में बूथ नंबर 82-83 के बाहर एक नकली (डमी) EVM रखी गई थी और वोटर्स को बताया गया था कि कौन सा बटन दबाना है।" बंगाल में मतदान शुरू होने के बाद कई इलाकों से हिंसा की खबर सामने आई हैय़

छपरा विधानसभा सीट के हत्रा पंचायत के बूथ नंबर 52 के बीजेपी पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने कहा, "कुछ TMC के गुंडे छिपे हुए थे। उनके खिलाफ कई केस हैं। जनियालामुल्ला एक क्रिमिनल है। उसके पास एक गन थी और 2 और लोगों के पास भी गन थी। वे उन्हें लहरा रहे थे। फिर, करीब 15-20 और लोग हमारी तरफ आए।"


उन्होंने आगे कहा, "उनके पास लोहे की रॉड और बेंत थीं। उन्होंने पहले मुझ पर हमला किया और मुझे मारा, जिससे मैं गिर गया। उसके बाद, वे मुझे बार-बार मारते रहे। उन्होंने मेरे साथ लोगों पर भी हमला किया। मेरे सिर पर 6 टांके लगे हैं। मैं चाहता हूं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। मुझे इंसाफ चाहिए।"

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया, जहां मतदान जारी है और आरोप लगाया कि केंद्रीय बल और चुनाव पर्यवेक्षक भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता है, जहां उनकी नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से प्रतिष्ठा की लड़ाई है। इस मुकाबले को नंदीग्राम की लड़ाई की तरह ही देखा जा रहा है, जहां 2021 में अधिकारी ने बनर्जी को हरा दिया था।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख आमतौर पर मतदान के दिन दोपहर में अपने कालीघाट स्थित आवास से निकलकर मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में वोट डालने जाती हैं। हालांकि, इस बार वह सुबह आठ बजे से पहले ही भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करने निकल पड़ीं, जिनमें दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके के मतदान केंद्र भी शामिल हैं।

बाद में वह भवानीपुर के चक्रबेड़िया स्थित एक मतदान केंद्र के बाहर बैठीं और पत्रकारों से बात करते हुए अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर केंद्रीय बलों और पर्यवेक्षकों के जरिए मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया।

West Bengal Election Voting 2026 Live

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।