Get App

Bengal Election: क्या BJP बंगाल में ओवैसी-हुमायूं कबीर गठबंधन को कर रही है फंडिंग? ममता बनर्जी के सहयोगी का बड़ा दावा

West Bengal Election 2026: हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जिससे मुस्लिम वोटों के बंटने की चर्चा हो रही है। लेकिन हकीम का कहना है कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 8:59 PM
Bengal Election: क्या BJP बंगाल में ओवैसी-हुमायूं कबीर गठबंधन को कर रही है फंडिंग? ममता बनर्जी के सहयोगी का बड़ा दावा
Bengal Election: क्या BJP बंगाल में ओवैसी-हुमायूं कबीर गठबंधन को कर रही है फंडिंग? ममता बनर्जी के सहयोगी का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल के मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी फिर्हाद हकीम ने कहा है कि AIMIM और पूर्व TMC विधायक हुमायूं कबीर के गठबंधन से मुस्लिम वोट बंटने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस गठबंधन को बीजेपी फंड कर रही है।

एक इंटरव्यू में हकीम ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में सभी समुदाय खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल कभी गुजरात या उत्तर प्रदेश जैसे बीजेपी शासित राज्यों की राह पर नहीं चलेगा।

हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जिससे मुस्लिम वोटों के बंटने की चर्चा हो रही है। लेकिन हकीम का कहना है कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “बंगाल के मुसलमान काफी जागरूक हैं। यहां लोग खुद को सिर्फ हिंदू या मुसलमान के रूप में नहीं देखते। यहां के मुसलमान और हिंदू दोनों सेक्युलर सोच रखते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें