Bengal Voting: EVM से 'छेड़छाड़' के बाद अब भवानीपुर में लाठीचार्ज, BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगाए 'जय बंगाल' के नारे

West Bengal Voting: मामला ज्यादा बिगड़ता देख बूथ से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए CRPF और पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। सुवेंदु अधिकारी ने फोन पर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की। सुवेंदु अधिकारी ने पोलिंग बूथ से निकलते समय 'जय श्री राम' और 'हिंदू-हिंदू भाई-भाई' के नारे भी लगाए

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 1:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bengal Voting: EVM से 'छेड़छाड़' के बाद अब भवानीपुर में लाठीचार्ज, BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरा

पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान में भी जमकर बवाल मचा है। हाल ही में बीजेपी ने आरोप लगाया कि फाल्टा इलाके में EVM से छेड़छाड़ की गई, तो उसके तुरंत बाद भवानीपुर में माहौल गरमया और सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा। भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी का आरोप है कि जब वे पोलिंग बूथ का दौरा करने पहुंचे तो TMC कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया। हालांकि, इसके बाद सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राज्य के नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर और नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही, TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और "जय बंगाल" के नारे लगाने लगे। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया, "मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं। ये मतदाता नहीं, बल्कि बाहरी लोग हैं।"


मामला ज्यादा बिगड़ता देख बूथ से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए CRPF और पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। सुवेंदु अधिकारी ने फोन पर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की।

उन्हें फोन पर कहते हुए सुना गया, "ये वोटर नहीं हैं, ये बाहरी लोग हैं। इन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की। यहां CRPF भेजो। जब तक यहां फोर्स नहीं भेजी जाती, मैं कहीं नहीं जाऊंगा। ये ममता के गुंडे हैं।" उन्होंने भवानीपुर के 'जय हिंद भवन' पोलिंग बूथ पर TMC कार्यकर्ताओं की तरफ से हमला किए जाने का आरोप लगाया।

हालांकि, सुवेंदु अधिकारी ने पोलिंग बूथ से निकलते समय 'जय श्री राम' और 'हिंदू-हिंदू भाई-भाई' के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा, "ये सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं... वे डरे हुए हैं। ममता का सफाया हो जाएगा।"

BJP ने लगाया EVM से छोड़छाड़ का आरोप

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान डायमंड हार्बर सीट के तहत फल्टा इलाके के कई बूथों पर वोटरों को बीजेपी को वोट देने से रोका गया। उनका कहना है कि कई जगहों पर EVM में बीजेपी वाले बटन को टेप से ढक दिया गया था, जिससे लोग चाहकर भी बीजेपी को वोट नहीं दे पाए। मालवीय ने इसे “डायमंड हार्बर मॉडल” बताया और जहां-जहां ऐसा हुआ है, वहां दोबारा मतदान (री-पोल) कराने की मांग की।

Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच ऐसा क्या हो गया कि BJP के सुवेंदु अधिकारी करने लगे री-पोल की डिमांड?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।