Get App

'पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार आतंकी का TMC से कनेक्शन?' उमर फारूक की मां के बयान से मचा सियासी तूफान!

West Bengal: गिरफ्तार हुए उमर फारूक की मां ने एक चैनल से बातचीत में यह दावा किया है कि उनका बेटा और पूरा परिवार तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, "हम तृणमूल पार्टी से हैं, मेरा बेटा भी पार्टी का सदस्य था।" इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है

Suresh Kumarअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 6:51 PM
'पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार आतंकी का TMC से कनेक्शन?' उमर फारूक की मां के बयान से मचा सियासी तूफान!
'पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार आतंकी का TMC से कनेक्शन?' उमर फारूक की मां के बयान से मचा सियासी तूफान!

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले TMC नेताओं के कार पर बम फेंकने की कई हिंसक घटनाएं सामने आईं। इसके बाद TMC पार्षद के होटल से बम और बम बनाने के समान पुलिस ने बरामद किए, और अब हाल ही के राज्य से गिरफ्तार आतंकी उमर फारुख का TMC से कनेक्शन होने की खबर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

दरअसल, गिरफ्तार हुए उमर फारूक की मां ने एक चैनल से बातचीत में यह दावा किया है कि उनका बेटा और पूरा परिवार तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, "हम तृणमूल पार्टी से हैं, मेरा बेटा भी पार्टी का सदस्य था।" इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

इस पूरे मामले पर भाजपा सांसद खागेन मुर्मू ने सत्ताधारी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस का आतंकी संगठनों और जमात जैसे कट्टरपंथी समूहों से संबंध है। खागेन मुर्मू का कहना है कि चुनाव जीतने के लिए आतंकियों तक का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में उन पर हुए हमले के पीछे भी उग्रवादी तत्व शामिल थे, जिसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा।

इसके साथ ही, भाजपा सांसद का कहना है कि बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में कट्टरपंथी गतिविधियां बढ़ रही हैं और तृणमूल की शह पर ऐसे लोग बंगाल में पनाह ले रहे हैं। उनके मुताबिक, यही लोग राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और हिंसा में शामिल हैं। खागेन मुर्मू ने साफ कहा, "अगर तृणमूल इन लोगों पर निर्भर नहीं होती, तो हर चुनाव में उसके नतीजे इतने अच्छे कैसे आते?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें