Falta Election Results: फलता में बीजेपी की बंपर जीत...देबांग्शु पांडा ने 1 लाख वोटों से TMC के जहांगीर को हराया

Falta Election Results : फालता में जीत के साथ भाजपा की अब कुल सीटें 207 हो गईं हैं। 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा को 207 सीटें मिलीं थीं, लेकिन सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक सीट से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि, इस विधानसभा चुनाव में टीएमसी के खाते में सिर्फ 80 सीटे ही आईं थीं

अपडेटेड May 24, 2026 पर 6:19 PM
Story continues below Advertisement
Falta Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ी सफलता मिली है।

पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ी सफलता मिली है। बीजेपी ने फालता सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले। वहीं CPM के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं इस चुनाव में TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर रहे।

बीजेपी की बंपर जीत

फालता में जीत के साथ भाजपा की अब कुल सीटें 207 हो गईं हैं। 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा को 207 सीटें मिलीं थीं।  हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है।


सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

वहीं फाल्टा उपचुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वह फाल्टा की जनता को सिर झुकाकर प्रणाम करते हैं, जिन्होंने बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजा। उन्होंने कहा कि फाल्टा के मतदाताओं का वह खास तौर पर आभार जताते हैं। सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लोगों से अपील की थी कि बीजेपी उम्मीदवार की जीत का अंतर एक लाख वोट से ज्यादा होना चाहिए, और जनता ने उससे भी बड़ा समर्थन दिया। जीत का अंतर एक लाख आठ हजार से ज्यादा रहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के इस भरोसे का जवाब विकास कार्यों से देगी। पार्टी फाल्टा को आगे बढ़ाने और समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा, “यह एक ऐसी पार्टी बन गई थी, जिसके पास न कोई सिद्धांत बचा था और न ही कोई साफ विचारधारा। समय के साथ वह माफिया गिरोह जैसी हो गई थी। अब जब सत्ता हाथ से निकल गई है, तो उसका असली चेहरा लोगों के सामने आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया, जनता के पैसे की लूट की और आम लोगों की मेहनत की कमाई छीन ली। साथ ही सिंडिकेट और डर का माहौल बनाकर नेताओं को यह लगने लगा था कि वे कानून और जनता से ऊपर हैं।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।