Falta Election Results: फलता में BJP की लीड 77 हजार के पार, TMC के जहांगीर का बुरा हाल

Falta Election Results 2026: फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी अब 76 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। ऐसे में यहां बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। जिस फलता क्षेत्र को अभिषेक बनर्जी के चर्चित “डायमंड हार्बर मॉडल” का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहीं अब तृणमूल कांग्रेस की हालत खराब नजर आ रही है। स्थिति ऐसी बन गई है कि पार्टी की जमानत जब्त होने का खतरा खड़ा हो गया है

अपडेटेड May 24, 2026 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
West Bengal Election: बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह आठ बजे से जारी है।

बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह आठ बजे से जारी है। वहीं वोटों की गिनती के 16वें राउंड के बाद बीजेपी की बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक 16 राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी 77 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 1,11,270 वोट मिले हैं। जबकि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को 5,319 वोट मिले हैं।

बीजेपी की बड़ी बढ़त

फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी अब 76 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। ऐसे में यहां बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। जिस फलता क्षेत्र को अभिषेक बनर्जी के चर्चित “डायमंड हार्बर मॉडल” का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहीं अब तृणमूल कांग्रेस की हालत खराब नजर आ रही है। स्थिति ऐसी बन गई है कि पार्टी की जमानत जब्त होने का खतरा खड़ा हो गया है।


16वें राउंड की वोटों की गिनती के बाद फलता सीट पर बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है।

  • बीजेपी को 1,11,270 वोट मिले हैं और पार्टी पहले स्थान पर है।
  • सीपीआई(एम) को 34,873 वोट मिले हैं और वह दूसरे नंबर पर है।
  • कांग्रेस को 9,284 वोट मिले हैं और पार्टी तीसरे स्थान पर है।
  • तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 5,319 वोट मिले हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

16वें राउंड के अंत तक बीजेपी उम्मीदवार अपने सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सीपीआई(एम) से 76,397 वोटों से आगे चल रहे थे। इससे पहले 15वें राउंड के बाद यह बढ़त 69,673 वोटों की थी। यानी सिर्फ एक राउंड में बीजेपी की बढ़त 6,724 वोट और बढ़ गई।

बता दें कि अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 207 हो जाएगी। क्योंकि बीजेपी ने चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज थी। हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।