Get App

Mamata Vs Suvendu Adhikari: वोटिंग के बीच जब एक ही बूथ पर पहुंचे ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी

Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (29 अप्रैल) को अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया, जहां मतदान जारी है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता है, जहां उनकी नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से प्रतिष्ठा की लड़ाई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 4:23 PM
Mamata Vs Suvendu Adhikari: वोटिंग के बीच जब एक ही बूथ पर पहुंचे ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी
Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari: नंदीग्राम में 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया था

Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी बुधवार (29 अप्रैल) सुबह भवानीपुर के चक्रबेड़िया स्थित एक ही मतदान केंद्र क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान बिना किसी सीधे संवाद या औपचारिक अभिवादन के एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए। बनर्जी चक्रबेड़िया के वार्ड नंबर 70 में स्थानीय तृणमूल नेताओं को कथित तौर पर डराने-धमकाने की शिकायत मिलने के बाद मतदान केंद्र के बाहर बैठी हुई थीं, तभी अधिकारी भी वहां पहुंचे। हालांकि, दोनों आमने-सामने नहीं आए।

बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर केंद्रीय बलों, पुलिस पर्यवेक्षकों और चुनाव अधिकारियों के जरिए चुनाव में धांधली करने की कोशिश का आरोप लगाया। जबकि अधिकारी ने इन आरोपों को हताशा का संकेत बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को एहसास हो गया है कि उन्हें एक भी वोट नहीं मिल रहा।

नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP उम्मीदवार अधिकारी ने कहा, "ममता बनर्जी डरी हुई हैं। उनकी पुलिस को केंद्रीय बलों से बदल दिया गया है, इसलिए वह घबराई हुई हैं। चुनाव आयोग ने यहां सीएपीएफ तैनात किए हैं, तो अगर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें निर्वाचन आयोग के पास जाना चाहिए। उनके साथ 40-50 लोग क्यों आए हैं?"

उन्होंने आगे कहा, "आज मतदाताओं का दिन है। मैंने यह साफ कर दिया है और जहां जरूरत होगी वहां जाऊंगा। इस बार किसी को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों को वोट डालने दिया जाना चाहिए। मैं भवानीपुर से कम से कम 30,000 वोटों के अंतर से जीतूंगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें