Get App

West Bengal poll 2026: कूच बिहार से बंगाल में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, BJP ने जारी की 5वीं लिस्ट

PM Modi in West Bengal: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (5 अप्रैल) दोपहर में पश्चिम बंगाल के रास मेला मैदान में बीजेपी की 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर बंगाल में पार्टी के व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। BJP का लक्ष्य उस क्षेत्र में जमीनी समर्थन को और मजबूत करना है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 10:32 AM
West Bengal poll 2026: कूच बिहार से बंगाल में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, BJP ने जारी की 5वीं लिस्ट
West Bengal Assembly Elections 2026: उत्तर बंगाल का क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में भगवा पार्टी का मजबूत गढ़ बनकर उभरा है

Bengal Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए रविवार (5 अप्रैल) को कूच बिहार जिले का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर में रास मेला मैदान में बीजेपी की 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर बंगाल में पार्टी के व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी का लक्ष्य उस क्षेत्र में जमीनी समर्थन को और मजबूत करना है। उत्तर बंगाल का क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में भगवा पार्टी का मजबूत गढ़ बनकर उभरा है।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 'विकसित पश्चिम बंगाल'के लिए पार्टी का दृष्टिकोण पेश कर सकते हैं। साथ ही, राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ BJP द्वारा हाल में जार चार्जशीट में पेश मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा सकते हैं। PM मोदी का भाषण सुशासन, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रह सकता है।

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में पीएम मोदी की यह पहली चुनावी रैली होगी। जबकि रास मेला मैदान में उनकी यह चौथी जनसभा होगी। इससे पहले वह 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव तथा 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी मैदान पर रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना चार मई को होगी। पार्टी नेता के अनुसार, पीएम मोदी का संबोधन BJP के चुनावी अभियान की दिशा तय कर सकता है, जिसमें भयमुक्त माहौल और संस्थाओं में जनता का भरोसा बहाल करने पर जोर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें