West Bengal Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हए महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि TMC और कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल के खिलाफ साजिश रची। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि TMC ने बंगाल की बहनों के साथ विश्वासघात किया है।
