West Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल में राम नवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हथियार ले जाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही शोभा यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या 500 तक सीमित कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, "राज्य भर में लगभग 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और 500 से अधिक लोगों वाली शोभा यात्रा को अनुमति नहीं दी जाएगी।"
