West Bengal Elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट

West Bengal Assembly Elections 2026 : कांग्रेस ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। वहीं राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में इस बार मतदान दो चरणों में होगा — 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 8:11 PM
Story continues below Advertisement
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 284 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने प्रदीप प्रसाद को भवानीपुर सीट से मैदान में उतारा है। यह एक अहम सीट मानी जाती है, जहां पहले ममता बनर्जी जीत चुकी हैं। इसके अलावा, मौसम नूर को मालतीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि, कांग्रेस ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। वहीं राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में इस बार मतदान दो चरणों में होगा — 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। साल 2021 के पिछले विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 213 सीटें जीती थीं। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके सहयोगी लेफ्ट फ्रंट एक भी सीट नहीं जीत पाए थे।


शेड्यूल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी होगा और उम्मीदवार 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी और 9 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल होगी, जबकि जांच 10 अप्रैल को की जाएगी। उम्मीदवार 13 अप्रैल तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।