Get App

PM Modi in Bengal: 'सरेंडर करो, वरना बख्शे नहीं जाओगे...'; PM मोदी ने बंगाल चुनाव से पहले 'TMC के गुंडों' को दी चेतावनी

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये वही तृणमूल कांग्रेस (TMC) है, जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून-नियम तोड़ देती है। उन्होंने कहा कि TMC धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। संविधान की भावनाओं का गला घोटने में लगी हुई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 1:54 PM
PM Modi in Bengal: 'सरेंडर करो, वरना बख्शे नहीं जाओगे...'; PM मोदी ने बंगाल चुनाव से पहले 'TMC के गुंडों' को दी चेतावनी
West Bengal Elections 2026: पीएम मोदी ने कहा कि मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट और भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं

West Bengal Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 अप्रैल) को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए पार्टी पर पश्चिम बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप महिलाओं के लिए आरक्षण वाले बिल को संसद में पास करवाने की कोशिश में नाकाम रहने के बाद लगाया। उन्होंने TMC के 'गुंडों और सिंडिकेट्स' को आने वाले बंगाल चुनावों के नतीजों से पहले सरेंडर करने का अल्टीमेटम भी दिया।

पीएम मोदी ने कहा, "मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं। 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो... क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा।" प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित होने से रोककर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

पीएम मोदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाएं सत्तारूढ़ दल को सजा देंगी। बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल ने कांग्रेस के साथ मिलकर उस विधेयक को पारित होने से रोका, क्योंकि वह महिला सशक्तीकरण के खिलाफ है।

पीएम मोदी ने कहा कि इसका उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना था। उन्होंने कहा, "हमने देखा कि संसद में तृणमूल ने महिलाओं के साथ किस तरह विश्वासघात किया। तृणमूल ने कांग्रेस के साथ मिलकर इस विधेयक को रोकने की साजिश रची, क्योंकि वह महिला सशक्तीकरण के खिलाफ है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें