Get App

West Bengal: I-PAC के ऑफिस पर ED की रेड, मौके पर पहुंच गईं CM ममता बनर्जी, पार्टी की इंटरनल रिपोर्ट हड़पने का लगाया आरोप!

मामला तब बढ़ गया, जब केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद प्रतीक जैन के घर पर पहुंच गईं। ममता बनर्जी हाथ में कुछ फाइल लेकर साथ आते दिखीं। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ED ने हमारे IT विंग और उसके प्रमुख के घर और दफ्तर पर छापा मारा

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 1:54 PM
West Bengal: I-PAC के ऑफिस पर ED की रेड, मौके पर पहुंच गईं CM ममता बनर्जी, पार्टी की इंटरनल रिपोर्ट हड़पने का लगाया आरोप!
West Bengal: I-PAC के ऑफिस पर ED की रेड, मौके पर पहुंच गईं CM ममता बनर्जी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कोलकाता और बिधाननगर में कई जगहों पर छापेमारी की, जिनमें पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC से जुड़े कई ठिकानों पर भी रेड हुई। यह छापेमारी 2021 के कोयला तस्करी मामले के संबंध में की गई। इस दौरान साल्ट लेक की एक इमारत की 11वीं मंजिल पर मौजूद I-PAC के ऑफिस, इसके प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट वाले घर और बुर्राबाजार के पोस्टा में एक व्यापारी के ऑफिस पर छापे मारे गए।

मामला तब बढ़ गया, जब केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद प्रतीक जैन के घर पर पहुंच गईं। ममता बनर्जी हाथ में कुछ फाइल लेकर साथ आते दिखीं। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ED ने हमारे IT विंग और उसके प्रमुख के घर और दफ्तर पर छापा मारा। वे सारी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने प्रतीक को फोन किया, वह मेरी पार्टी के प्रभारी हैं।”

ममता बनर्जी ने अपने हाथ में एक हरे रंग का फाइल फोल्डर दिखाते हुए कहा, “मैंने पार्टी की फाइल इकट्ठा कर ली है। ED हमारी पार्टी की सभी गतिविधियों और योजनाओं का ब्यौरा हासिल करने की कोशिश कर रही है। वे उम्मीदवारों की लिस्ट और हमारी आंतरिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। क्या यह ईडी और अमित शाह का काम है? देखिए, मुझे यह फाइल और हार्ड ड्राइव मिल गई है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें