West Bengal Election: चुनाव आयोग ने वोटिंग से 48 घंटे पहले नंदीग्राम पुलिस ऑब्जर्वर को हटाया

खबर के मुताबिक, नंदीग्राम के पुलिस ऑब्जर्वर हितेश चौधरी को हटाकर उनकी जगह अखिलेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम थाने के अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया था

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
West Bengal Election: चुनाव आयोग ने वोटिंग से 48 घंटे पहले नंदीग्राम पुलिस ऑब्जर्वर को हटाया

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लगातार प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने मंगलवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट के पुलिस ऑब्जर्वर को बदल दिया।

खबर के मुताबिक, नंदीग्राम के पुलिस ऑब्जर्वर हितेश चौधरी को हटाकर उनकी जगह अखिलेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम थाने के अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

टीएमसी का कहना था कि उनके कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दी गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्टी ने इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ही चुनाव आयोग ने यह बड़ा कदम उठाया।


बताया जा रहा है कि पूरे राज्य में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 84 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जिनके जिम्मे एक से ज्यादा सीटों की निगरानी है।

इससे पहले भी चुनाव आयोग मालदा और जंगीपुर में तैनात ऑब्जर्वर्स को बदल चुका है। गौरतलब है कि 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।