West Bengal Election: TMC सांसद मिताली बाग पर हमला...बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बवाल

West Bengal Election: यह घटना आरामबाग में गोगाट अस्पताल के पास हुई। इसके बाद मिताली बाग को इलाज के लिए आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद सामने आए वीडियो में मिताली बाग को स्ट्रेचर पर काफी परेशान हालत में देखा गया। घटना के बारे में बताते हुए वह भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के होने वाले मतदान से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के होने वाले मतदान से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बंगाल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुगली जिले में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हुआ है। वहां इस हिंसक झड़प में आरामबाग से टीएमसी सांसद मिताली बाग को चोट लगी है। टीएमसी सांसद मिताली बाग ने सोमवार को आरोप लगाया कि जब वह पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तब बीजेपी समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया।

मिताली बाग पर हुए हमले के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया, जहां वह दर्द और परेशानी में मदद की गुहार लगाती नजर आईं। इस घटना के बाद उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को मिताली बाग की गाड़ी पर कथित तौर पर हमला किया गया। उस समय वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना आरामबाग में गोगाट अस्पताल के पास हुई। इसके बाद मिताली बाग को इलाज के लिए आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद सामने आए वीडियो में मिताली बाग को स्ट्रेचर पर काफी परेशान हालत में देखा गया। घटना के बारे में बताते हुए वह भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

टीएमसी ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप

तृणमूल कांग्रेस ने X पर मिताली बाग का वीडियो शेयर करते हुए गंभीर आरोप लगाए। पार्टी ने अपने पोस्ट में कहा कि अमित शाह ने पहले ही उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे सजा दी जाएगी और अब उसी धमकी को अंजाम दिया गया है। पोस्ट में कहा गया कि उनकी सांसद मिताली बाग, पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कथित तौर पर हमला किया। पार्टी का दावा है कि उनकी कार को नुकसान पहुंचाया गया, विंडशील्ड तोड़ दी गई और कांच के टुकड़े उनके शरीर में जा लगे, जिससे वह दर्द से कराहती हुई नजर आईं। तृणमूल कांग्रेस ने इसे एक गंभीर साजिश बताते हुए कहा कि यह एक चुनी हुई सांसद की जान लेने की कोशिश है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी योजना के तहत हुआ और इसके लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि चुनाव में हार की आशंका के कारण भाजपा इस तरह की हिंसा और हमलों का सहारा ले रही है, जो बेहद चिंताजनक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।