Get App

Exit Poll : इस एग्जिट पोल में ममता बनर्जी 200 सीटों के साथ कर रही बंगाल में वापसी, चौंका देंगे आंकड़े

West Bengal Exit Poll : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP की सरकार बनती दिख रही है। 5 बड़ी एजेंसियों के सर्वे बीजेपी को बहुमत से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। वहीं एक एग्जिट पोल में टीएमसी को 200 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, यह एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 10:51 PM
Exit Poll : इस एग्जिट पोल में ममता बनर्जी 200 सीटों के साथ कर रही बंगाल में वापसी, चौंका देंगे आंकड़े
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP की सरकार बनती दिख रही है। 5 बड़ी एजेंसियों के सर्वे बीजेपी को बहुमत से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। वहीं एक एग्जिट पोल में टीएमसी को 200 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।  हालांकि, यह एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है। असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे।

इस एग्जिट पोल में TMC को 200 सीटें

जनमत के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, अनुमानित सीटें: TMC: 195–205 सीटें BJP: 80–90 सीटें कांग्रेस: 1–3 सीटें लेफ्ट: 0–1 सीट अन्य: 3–5 सीटें इन आंकड़ों के हिसाब से TMC आराम से बहुमत पार करती दिख रही है और एकतरफा जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीट हैं। अलग-अलग एजेंसियों के मुताबिक अनुमान इस तरह हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें