Get App

West Bengal Election Result and Trends: ममता के दिग्गजों और उनके मजबूत किलों का BJP ने किया ऐसा हाल, सब औंधे मुंह गिरें

West Bengal Election Result: हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने गढ़ भवानीपुर में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से 5 राउंड की गिनती के बाद 16706 वोटों से आगे चल रही हैं। हालांकि, यहां शुरुआती दौर में वोटों का उतार-चढ़ाव काफी देखा गया

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 04, 2026 पर 1:58 PM
West Bengal Election Result and Trends: ममता के दिग्गजों और उनके मजबूत किलों का BJP ने किया ऐसा हाल, सब औंधे मुंह गिरें
दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए ऐतिहासिक बढ़त बना ली है

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों ने राज्य की सियासत में 'सुनामी' ला दी है। दशकों से बंगाल की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी के अभेद्य किलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐसी सेंध लगाई है कि टीएमसी के दिग्गज एक-एक कर ढहते नजर आ रहे हैं। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए ऐतिहासिक बढ़त बना ली है।

भाजपा 294 सदस्यीय विधानसभा में 185 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) मात्र 91 सीटों पर सिमटती दिख रही है। बहुमत के लिए आवश्यक 148 का आंकड़ा भाजपा ने शुरुआती कुछ घंटों में ही पार कर लिया था।

औंधे मुंह गिरे ममता के दिग्गज

रुझानों की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टीएमसी के वे दिग्गज नेता, जिन्हें उनके क्षेत्र का अजेय योद्धा माना जाता था, वे भी पिछड़ रहे हैं -

सब समाचार

+ और भी पढ़ें